परिसीमन पर रार: यूपी में 140 तो तमिलनाडु में 58 सीटें; चिदंबरम ने आंकड़ों से सरकार को घेरा

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, फोटो एक्स

Delimitation: केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का जोरदार विराध किया जा रहा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आंकड़ों के साथ सरकार पर हमला बोला. उनका दावा है कि इस कदम से दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक आवाज दब जाएगी. उन्होंने कहा कि केरल और कर्नाटक जैसे दक्षिणी राज्य भी इससे चिंतित हैं.

विज्ञापन

Delimitation: पी चिदंबरम ने 16 अप्रैल से संसद सत्र आयोजित किए जाने को सुनियोजित साजिश करार दिया. कहा- इसका उद्देश्य चुनाव प्रचार में व्यस्त तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के सांसदों को सत्र में भाग लेने से रोकना है. उन्होंने पूछा, चुनावों के बाद संसद सत्र आयोजित करने में क्या खतरा है? चुनाव के कारण कुल 67 सदस्य सत्र में भाग नहीं ले पाएंगे.

विज्ञापन

यूपी की सीट 80 से बढ़कर 140 हो जाएगी, जबकि तमिलनाडु को होगा घाटा: चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक्स पर एक पोस्ट डाला जिसमें उन्होंने समझाया कि परिसीमन के बाद राज्यों में सीटों की स्थिति कितनी हो सकती है. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा- परिसीमन विधेयक को लेकर पिछले एक हफ्ते से मैं जिस आशंका को जाहिर कर रहा था, आज वह सच साबित हो गई है. लोकसभा में तमिलनाडु का मौजूदा प्रतिनिधित्व 39 है. बढ़कर 58 हो जाएगा. मैंने कहा था कि यह महज एक भ्रम है. जब परिसीमन किया जाएगा, तो यह 58 से घटकर 46 रह जाएगा. वहीं दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश की मौजूदा संख्या 80 है. यह पहले बढ़कर 120 होगी, और परिसीमन के बाद यह और बढ़कर लगभग 140 तक पहुंच जाएगी.

5 दक्षिणी राज्यों का प्रतिनिधित्व घटकर 20.7% रह जाएगा

पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में बताया- जनसंख्या को स्थिर कर चुके 5 दक्षिणी राज्यों का मौजूदा प्रतिनिधित्व 24.3% है. यह घटकर 20.7% रह जाएगा.

चिदंबरम ने परिसीमन विधेयक के खिलाफ विरोध करने का आह्वान किया

चिदंबरम ने आरोप लगाया कि लोकसभा में दक्षिणी राज्यों की आवाज दबाई जाएगी. उन्होंने परिसीमन विधेयक को नाकाम करने और एकमत होकर इसका विरोध करने का आह्वान किया. चिदंबरम ने 50 प्रतिशत सीटों की वृद्धि और राज्य में परिसीमन के प्रतिकूल प्रभावों पर चिंता व्यक्त की. कांग्रेस नेता ने कहा, अन्नाद्रमुक के महासचिव पलानीस्वामी की परिसीमन पर प्रतिक्रिया चौंकाने वाली है, जिसमें उन्होंने अमित शाह के इस आश्वासन का हवाला दिया है कि इससे तमिलनाडु प्रभावित नहीं होगा. चिदंबरम ने लोगों से केंद्र द्वारा शुरू की गई परिसीमन प्रक्रिया का विरोध करने की भी अपील की.

ये भी पढ़ें: परिसीमन विवाद: स्टालिन ने 16 अप्रैल को काले झंडे लगाकर प्रदर्शन की घोषणा की, कहा- केंद्र को भारी कीमत चुकानी होगी

परिसीमन पर स्टालिन और रेवंत रेड्डी का हल्ला बोल, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola