Heavy Rain Alert : 16 और 17 जुलाई को होगी भारी से बहुत भारी बारिश, आया अलर्ट

very heavy rain alert
Heavy Rain Alert : राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. अभी बारिश से रात मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.
Heavy Rain Alert : राजस्थान में मानसून के सक्रिय होने से कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
16 और 17 जुलाई को यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 15 जुलाई को कोटा, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी. 16 जुलाई को जोधपुर, बीकानेर और अजमेर संभाग में फिर से भारी बारिश और कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पूर्वी राजस्थान में 17 जुलाई से और पश्चिमी राजस्थान में 18 जुलाई से बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना जताई गई है.
भारी से अतिभारी बारिश यहां हुई
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में राजस्थान के कई हिस्सों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम, जबकि कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई. सबसे ज्यादा 183 मिमी बारिश भीलवाड़ा के बिजोलिया में दर्ज की गई. इसके अलावा भैंसरोडगढ़ (चित्तौड़गढ़) में 174 मिमी, मकराना (नागौर) में 136 मिमी, निवाई (टोंक) में 127 मिमी, मंडाना (कोटा) में 117 मिमी और सांभर (जयपुर) में 102 मिमी बारिश हुई.
इसे भी पढ़ें : Storm Alert : सितंबर में तूफान मचाएगा तांडव, जा सकती है सैकड़ों जान
बारिश से आम जनजीवन प्रभावित
लगातार हो रही भारी बारिश से आम लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है. कई शहरों और कस्बों के निचले इलाकों में पानी भर गया है. बारिश से जुड़ी घटनाओं में कुछ जगहों पर जानमाल का नुकसान हुआ है. जलभराव के कारण पाली मारवाड़-बोमादड़ा रेलखंड पर साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस को मंगलवार को रद्द करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










