Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे में यहां होगी भारी बारिश, IMD का आया अलर्ट

15 अक्टूबर को कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश (Photo: PTI)
Heavy Rain Alert : तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जानें क्या कहा.
Heavy Rain Alert : चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि तमिलनाडु और पुडुचेरी के ऊपर एक ऊपरी चक्रवाती प्रवाह बना हुआ है, जिसके असर से कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है. अगले 24 से 48 घंटों में कोयंबटूर, नीलगिरी, थेनी और तेनकासी जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं. मौसम बुलेटिन के अनुसार, चेन्नई और आसपास के इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम बारिश, गर्जना और बिजली चमकने की संभावना बनी हुई है.
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 7 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ वर्षा की गतिविधि बढ़ने की संभावना है. वहीं, अगले 2 दिनों में देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के वापस लौटने के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है.
तमिलनाडु, केरल के अलावा यहां होगी बारिश
14 से 20 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, केरल और माहे में, 14 से 16 अक्टूबर तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में, जबकि 16 से 18 अक्टूबर तक लक्षद्वीप में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इन इलाकों में गरज के साथ वर्षा होने की बात विभाग की ओर से कही गई है. इसके अलावा, कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है.
ओडिशा और विदर्भ में बारिश के आसार
ओडिशा और विदर्भ में 14 से 16 अक्टूबर तक, छत्तीसगढ़ में 14 अक्टूबर को, जबकि मध्य प्रदेश में 16 व 17 अक्टूबर को बिजली चमकने की संभावना है. इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ बारिश की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : अगले 7 दिन इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया मौसम विभाग का अलर्ट
IMD के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में 14 से 17 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. मराठवाडा में 14 से 16 अक्टूबर तक, जबकि कोंकण–गोवा में 15 से 17 अक्टूबर तक गरज के साथ बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










