Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र, चक्रवाती तूफान का खतरा! इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, तो वहीं उत्तर, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर समेत कई और हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इस बीच बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज हो गई है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी आने वाले 48 घंटों में एक चक्रवाती तूफान बनने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल तेज है. मलक्का स्ट्रेट और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर 23 नवंबर को एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. अगले 24 घंटे में यह एक डिप्रेशन में बदल सकता है, इसके और 24 घंटे के बाद यह एक तूफान में बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में यह निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तेजी से बदल सकता है. नये मौसमी सिस्टम के कारण दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 23 से 28 नवंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 23 से 25 ​​नवंबर के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है. 23 और 24 नवंबर के दौरान लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश की संभावना है. 23 नवंबर को रायलसीमा में भारी बारिश और 23 और 24 नवंबर को तमिलनाडु, केरल और माहे में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

कहां हो सकती है कितनी बारिश

  • तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर 21 सेमी से ज्यादा अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है.
  • कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा करीब 7 से 20 सेमी बारिश की संभावना है.

तापमान का पूर्वानुमान और कोहरे की चेतावनी

देश के कई राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. कहीं बारिश का दौर जारी है तो कहीं हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत में बारिश हो रही है, तो उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर समेत देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक…

  • अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है
  • इस सप्ताह के दौरान पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
  • हालांकि महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है.
  • देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.
  • 23 और 24 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उत्तरी भागों के अलग-अलग हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें

Heavy Rain Warning: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, अगले 48 घंटे इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola