Heavy Rain Alert: चक्रवात सक्रिय, 22 अप्रैल तक होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट
Heavy Rain Alert including Bihar
Heavy Rain Alert: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 अप्रैल तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान के साथ बिजली और गरज की संभावना व्यक्त की है. 17 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में भारी वर्षा होने की संभावना है. 18 अप्रैल को गंगीय पश्चिम बंगाल में; 17, 22 और 23 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में. 17, 18 और 20-23 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में. 17, 18 और 20-22 अप्रैल के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी वर्षा होने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को विदर्भ में, 17 और 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ में आंधी, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.
17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफानी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है. 17 अप्रैल को पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर तथा 17 और 18 अप्रैल को बिहार में आंधी (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने वाली हवा) आने की संभावना है.
अगले 7 हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना
केरल और माहे में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के शेष भागों में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे) के साथ छिटपुट से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.
कर्नाटक में बारिश के साथ-साथ 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना
17 और 18 अप्रैल को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ बौछारें (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे) पड़ने की संभावना है.
18 और 19 अप्रैल को यहां हो सकती है भारी बारिश
18 और 19 अप्रैल को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में आंधी, बिजली और तेज हवाएं (गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक) के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. 20 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक) और 20 और 21 अप्रैल को उत्तराखंड में तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 50 किमी प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है. 18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










