Heavy Rain Alert : यूपी में अगले 48 घंटे होगी भारी बारिश, दिल्ली में रेड अलर्ट जारी

Delhi-UP Rain Alert
Delhi – Up Rain Alert : दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई. मौसम विभाग (IMD) ने पहले जारी किए गए येलो अलर्ट को बढ़ाकर रेड अलर्ट जारी कर दिया है. यूपी में अगले 48 घंटे भारी बारिश होगी. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा.
Heavy Rain Alert in Delhi and Up: गुरुवार सुबह दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली. इसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिन के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. बारिश के बाद कुछ इलाकों में गंभीर जलभराव भी देखा गया. पहले मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया था, जिसे आज सुबह बढ़ाकर रेड अलर्ट कर दिया गया. दिल्ली-NCR के अलावा, मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है.
गुरुग्राम में सुबह 5 बजे से मूसलाधार बारिश
आईएमडी ने गुरुवार को उत्तरी दिल्ली को छोड़कर पूरी दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. नोएडा और गाजियाबाद में भी हालात ऐसे ही हैं. गुरुग्राम में सुबह 5 बजे से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे साइबर सिटी के कई इलाके पानी में डूब गए हैं और जलभराव की स्थिति बन गई है.
यूपी में अगले 48 घंटे बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 48 घंटे में पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ‘मानसून ट्रफ’ (द्रोणिका) का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर खिसक गया है जिससे यूपी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : 14 अगस्त को होगी भारी बारिश, लो प्रेशर की वजह से इन राज्यों में अगले 7 दिन मचेगी तबाही
मौसम विभाग ने यूपी के उत्तरी भाग के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. हालांकि 15 अगस्त से वर्षा की तीव्रता और व्यापकता में कमी आने की संभावना है. विभाग ने गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों और राज्य के पूर्वी भाग के कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की है तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली कड़कने के भी आसार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










