2-3 जून को भीषण बारिश की चेतावनी, आंधी-तूफान की वॉर्निंग, IMD का हाई अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 02 Jun 2025 1:15 PM
Heavy Rain Alert, AI Image
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसमी गतिविधियों को कारण पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वी भारत समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक 2 जून से 4 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: 2 और 3 जून को देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने भीषण बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने अनुमान जाहिर किया है कि असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर और मिजोरम में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक 2 और 3 जून को पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में भी गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इसके अलावा केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण व गोवा में 3 जून तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

दो दिनों में इस राज्यों में भारी बारिश की संभावना
- मौसम विभाग के मुताबिक असम और मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
- अरुणाचल प्रदेश और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
- केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, नागालैंड, गोवा और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
- आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, पंजाब और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान आने की संभावना है.

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश
देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि कई राज्यों में 2 जून से लेकर 4 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक…
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम (Weather Forecast)
- भारत मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में 2 जून से लेकर 4 जून तक हल्की से लेकर मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम (Heavy Rain Alert)
- 2 जून से 4 जून तक केरल, माहे और कर्नाटक में कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी भारी बारिश होने की भी संभावना है.
- इन जगहों पर आगामी दिनों में गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की गति की हवा भी चल सकती है.
उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम (Weather Alert)
- आईएमडी के मुताबिक 2 जून से 4 जून तक जम्मू-कश्मीर,लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट से मध्यम बारिश और गरज-चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने की संभावना है.
- उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है.
पश्चिम भारत का मौसम
- 2 से 3 जून तक कोंकण और गोवा में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










