Heavy Rain Alert: 4,5,6,7,8 नवंबर तक भयंकर बारिश, अगले 48 घंटे पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देश के कई इलाकों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल रहा है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है. कई इलाकों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 4 और 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 4 और 5 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी, म्यांमार और बांग्लादेश के तटों से सटे इलाकों में एक सुस्पष्ट कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मौसमी गतिविधियों के कारण उत्तर भारत समेत कई और इलाकों में 4 से लेकर 8 नवंबर तक मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है. इससे पहले बीते 24 घंटों में सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश (7 से 11 सेमी) दर्ज की गई.

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे में मौसम का मिजाज

कल यानी 3 नवंबर को पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे म्यांमार के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा. यह आज (4 नवंबर) को सुबह उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी, म्यांमार और बांग्लादेश के तटों से सटे इलाकों में एक अच्छी तरह से चिह्नित कम दबाव का क्षेत्र बन गया. अगले 24 घंटों के दौरान इसके म्यांमार-बांग्लादेश तटों के साथ-साथ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.इसके अलावा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में एक ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश का आसार है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश के साथ तूफानी हवा की संभावना (Stormy Wind with Rain)

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 4 और 5 नवंबर को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. 4 नवंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है. 4 नवंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली कड़कने की संभावना है.

पश्चिम भारत में 5 और 6 नवंबर को बिजली कड़कने की संभावना (lightning Alert)

मौसम विभाग के मुताबिक 5 और 6 नवंबर को कोंकण और गोवा, 4 से 6 नवंबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है.

मध्य भारत में तूफान की संभावना (Storm Alert in MP)

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में तेज हवा की संभावना (Weather Alert)

4 और 5 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ तूफान आने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत भारी बारिश की संभावना (Heavy Rain ALert)

मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 से 8 नवंबर के दौरान तमिलनाडु में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर तूफान और भारी बारिश की संभावना है. 4 से 6 नवंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा, 4 और 5 नवंबर को उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, 4 से 7 नवंबर के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, 6 और 7 नवंबर को तटीय कर्नाटक और 4 नवंबर को तेलंगाना में बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है. हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है.

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.

मछुआरों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया है. विभाग ने सलाह दी है कि मछुआरे 4 नवंबर से 9 नवंबर के दौरान इन इलाकों में न जाएं.

बंगाल की खाड़ी

4 से 6 नवंबर के दौरान अंडमान सागर, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों, बांग्लादेश और म्यांमार के तटों के पास मछुआरे न जाएं.

Also Read: Aaj ka Mausam : इन राज्यों में होगी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं, गिरेगा पारा, आया मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola