Kal ka Mausam : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, शीतलहर को लेकर भी अलर्ट जारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 02 Dec 2025 2:33 PM

विज्ञापन

IMD ने जारी किया अलर्ट (Photo: PTI)

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, डिप्रेशन के असर से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है. विभाग ने कुछ राज्यों शीतलहर चलने की संभावना व्यक्त की है. जानें 3 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, डिप्रेशन के असर से 2 दिसंबर को उत्तर तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 3 दिसंबर को तमिलनाडु में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 3 से 5 दिसंबर के दौरान पंजाब और उत्तर मध्य महाराष्ट्र में, जबकि 5 से 7 दिसंबर के बीच राजस्थान में कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है.

दिल्ली में चलेगी शीतलहर

दिल्ली में मंगलवार को हवा जहरीली रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है. बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. कुछ जगह शीतलहर का प्रभाव नजर आ सकता है. सुबह में हल्का धुंध नजर आएग लेकिन दिन में आसमान साफ हो जाएगा.

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

IMD के अनुसार, 3 से 5 दिसंबर के दौरान पंजाब और उत्तर मध्य महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, 5 से 7 दिसंबर 2025 के बीच उत्तर राजस्थान में भी शीतलहर की स्थिति बन सकती है. 3 से 5 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. ओडिशा  में 3 और 4 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 4°C तक गिर सकता है, और फिर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मध्य भारत में भी अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. इसके बाद अगले 4 दिनों में तापमान 2 से 3°C तक गिरने की संभावना है, और फिर तापमान स्थिर रहेगा.

पूर्वी भारत के तापमान में होगी गिरावट

पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4°C की गिरावट हो सकती है, इसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. महाराष्ट्र में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3°C तक कम हो सकता है, और फिर तापमान स्थिर रहेगा. पूर्वोत्तर भारत में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान 2 से 3°C तक गिर सकता है.

फरीदकोट में सबसे कम तापमान 3.0°C

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में ज्यादातर जगहों पर तापमान 6°C से कम दर्ज किया गया है. हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर और उत्तराखंड व पंजाब के कुछ इलाकों में भी तापमान बहुत कम है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कई हिस्सों में तापमान 6° से 10°C के बीच है. मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम तापमान 3.0°C फरीदकोट (पंजाब) में दर्ज किया गया.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola