Heavy Rain Alert: अगले तीन दिन इन राज्यों में भयंकर बारिश, 16,17,18 सितंबर बारिश का कहर, गरज-चमक के साथ बौछार

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आगामी तीन से चार दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ तेज बौछार भी दिख सकती है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में अगले तीन दिन भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है सक्रिय मानसून रहने के कारण बारिश का दौर जारी रह सकता है.मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 से लेकर 22 सितंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ-साथ बौछार पड़ने की उम्मीद है. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में आगामी तीन से चार दिनों तक बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा महाराष्ट्र में अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली में भी 17 और 18 सितंबर को बारिश की उम्मीद है.

कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

16 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.

Heavy rain alert

16 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना है. 17 से 20 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.

Heavy rain alert

16 से 18 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Heavy rain alert

16 से 18 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

17 सितंबर को रायलसीमा, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है.

Heavy rain alert

17 सितंबर को तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है.

Heavy rain alert
विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola