Heavy Rain Alert: इन दो राज्यों में 18 और 19 जून को होगी तबाही की बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि असम और मेघालय में  18 और 19 जून को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मानसून की दस्तक हो गई है. झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि पूर्वोत्तर भारत के दो राज्यों में 18 और 19 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज-चमक के साथ गड़गड़ाहट और अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग ने कहा है कि असम और मेघालय में अगले दो दिनों में बिजली चमकने और गड़गड़ाहट के साथ-साथ बहुक ज्यादा बारिश हो सकती है.

रेड अलर्ट जारी

गृह मंत्रालय ने असम और मेघालय दोनों राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. गृह मंत्रालय ने दोनों राज्य सरकारों से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है. अलर्ट में बताया गया है कि बुधवार और गुरुवार को रेड अलर्ट लागू रहेगा, जबकि शुक्रवार को दोनों राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने एक विज्ञप्ति जारी कर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी चेतावनी

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि मौसम के पैटर्न से जाहिर हो रहा है कि आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट में कहा गया है कि पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि मेघालय में  18 और 19 जून को अत्यंत भारी बारिश हो सकती है. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola