Weather: अगले 5 दिन गर्मी से राहत नहीं, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाला क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा में बारिश की संभावना

Updated:
विज्ञापन
Weather: Hot Summer Day

Weather: Hot Summer Day

Weather: देश के एक बड़े हिस्से में प्रचंड गर्मी का सितम जारी रहा. इस बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिन गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है. जबकि केरल में भारी बारिश और ओडिशा �� झारखंड में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम कार्यालय ने इन राज्यों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ और कई लोगों ने दोपहर में घर के अंदर ही रहना पसंद किया. गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लोगों को प्रचंड गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है. हरियाणा के सिरसा में मंगलवार को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा.

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र, ओडिशा, झारखंड में बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से ओडिशा के उत्तरी जिलों में बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है और 24 मई की सुबह तक दबाव में बदल जाएगा. आईएमडी ने 24 मई से बालासोर जिले के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा (सात सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर) और अन्य उत्तरी ओडिशा जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान लगाया है.

23 और 24 मई को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी

आईएमडी ने मछुआरों को 23 और 24 मई को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है क्योंकि समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की आशंका है. मछुआरों को 23 मई तक तट पर लौटने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने कहा कि 22 मई को दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर 35-45 किमी प्रति घंटे से लेकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. 23 मई की सुबह से मध्य और इससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में यह धीरे-धीरे बढ़कर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाएगा.

झारखंड में भी 28 मई तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने झारखंड में भी 28 मई तक बारिश और गर्जन की संभावना जताया है. आईएमडी के अनुसार झारखंड के दक्षिण और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में थोड़ी राहत

दिल्ली में, पिछले दिनों की तुलना में तापमान में कुछ गिरावट आई, लेकिन यह सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक रहा. आईएमडी ने पहले ही भारत में अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी.

Also Read: ‘संविधान, अग्निवीर योजना पर न हो बयानबाजी’, EC ने कांग्रेस और BJP को दी नसीहत

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola