Haryana Heavy Rain: बारिश का कहर, फरीदाबाद में अंडरपास में दो लोगों की मौत के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

Updated:
विज्ञापन
waterlogging Faridabad underpass

waterlogging Faridabad underpass

Haryana Heavy Rain: हरियाणा में भारी बारिश का कहर जारी है. ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास में पानी भरे होने के कारण एक कार के पानी में फंस जाने से उसमें सवार दो बैंक कर्मचारियों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Haryana Heavy Rain: फरीदाबाद पुलिस पीआरओ यशपाल ने हादसे के बारे में बताया, रात करीब 11 बजे एक कार में दो लोग आए. एक का नाम पुन्नश्रय शर्मा था और वह फरीदाबाद में बैंक मैनेजर के पद पर कार्यरत था. दूसरे का नाम विराज त्रिवेदी था, जो कैशियर था और गुरुग्राम का रहने वाला था. पुलिस ने उन्हें अंडरपास में जाने से रोकने की कोशिश की लेकिन वे आगे बढ़ गए और कार पानी में डूब गई. रात करीब 12 बजे पुन्नश्रय शर्मा को पानी से बाहर निकाला गया. सुबह SDRF की टीम ने विराज को बाहर निकाला. अंडरपास में शनिवार को भी पानी भरा हुआ था. एहतियात के तौर पर पुलिस की ड्यूटी लगी हुई थी.

काफी प्रयास के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया, इलाज के दौरान एक की मौत

पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलने की काफी कोशिश की और काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन विराज की मौके पर ही मौत हो गई. शर्मा को बादशाह खान सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. एनआईटी फरीदाबाद थाना प्रभारी समीर सिंह ने कहा, उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है. हम पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप देंगे.

पुलिस ने दोनों को रोकने की पूरी कोशिश की, निर्देशों की अनदेखी की और अंडरपास में कार फंस गई

एडिशनल एसएचओ एनआईटी 5 पुलिस स्टेशन, जय चंद ने बताया, भारी बारिश के कारण अंडरपास में जलभराव हो गया था. कार में मौजूद दो लोग सही से समझ नहीं पाए और कार को अंडरपास के अंदर ले गए. एक व्यक्ति को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरे व्यक्ति को सुबह बचाया गया. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने हमारे निर्देशों की अनदेखी की. उनमें से एक गुरुग्राम के सेक्टर 31 में एचडीएफसी बैंक का शाखा प्रबंधक था और दूसरा कैशियर था.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola