Haridwar Stampede : लोग एक-दूसरे पर कूदने लगे, कुछ तो दीवार के पार भी छलांग लगाने लगे

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 28 Jul 2025 6:45 AM

विज्ञापन
Mansa Devi temple

Haridwar Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर के रास्ते पर रविवार सुबह भारी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया. घटना के समय मंदिर में सावन के महीने के चलते भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे. सामने आए वीडियो क्लिप्स में दिखा कि मंदिर की ओर जाने वाले 1.5 किमी लंबे रास्ते पर भारी भीड़ एक-दूसरे से सटकर खड़ी थी, जिससे हालात बिगड़ गए.

विज्ञापन

Haridwar Stampede: रविवार को हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर उस समय भगदड़ मच गई जब किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी. इससे अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे. हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. संकरी सीढ़ियों पर मची भगदड़ में 12 साल के बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए.

मनसा देवी हादसे में कुल 8 लोगों की मौत

अधिकारियों के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ जब यह अफवाह फैली कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हाई वोल्टेज तार गिर गया है. मनसा देवी मंदिर उत्तराखंड के सबसे व्यस्त तीर्थ स्थलों में से एक है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी ने अफवाह फैलाई कि मंदिर के रास्ते पर बिजली का तार गिर गया है, जिससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई. बाद में अधिकारियों ने बताया कि दो और लोगों की मौत हो गई है. इस तरह कुल आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई. पहले 6 लोगों की जान जाने की खबर आई थी.

बिहार–यूपी के लोग मृतकों में शामिल

राज्य आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रेफर किया गया है. हादसे में जान गंवाने वालों में उत्तर प्रदेश के अरुष (12), विशाल (19), राम भरोसे (65), विक्की सैनी (18), वकील शांति देवी, बिहार के शकल देव (18) और उत्तराखंड के विपिन सैनी (18) शामिल हैं. कुछ मृतकों के नाम और उम्र की पुष्टि नहीं हो सकी है.

https://twitter.com/ANI/status/1949332143538409770

मनसा देवी हादसे का वीडियो क्लिप्स आया सामने

मनसा देवी हादसे का वीडियो क्लिप्स सामने आया है. इसमें दिखा कि श‍िवालिक पहाड़ियों पर स्थित मंदिर तक जाने वाले 1.5 किमी लंबे रास्ते पर भारी भीड़ एक-दूसरे से सटी हुई थी. चश्मदीदों के मुताबिक वहां चलने तक की जगह नहीं थी. तभी करंट फैलने की अफवाह फैली और लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे जिससे भगदड़ मच गई.

यह भी पढ़ें : Mansa Devi Temple Stampede: चीख-पुकार में बदल गया आस्था का सैलाब, लोगों ने बताया आंखों देखा हाल, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

एक चश्मदीद ने बताया, “इस रास्ते पर बहुत कम जगह है. यही रास्ता चढ़ाई और उतराई दोनों के लिए इस्तेमाल होता है. वहां बहुत धक्का-मुक्की हो रही थी. कोई करंट नहीं था, ये सिर्फ अफवाह थी. लोग एक-दूसरे पर कूदने लगे, कुछ तो दीवार के पार भी छलांग लगा गए.” बिहार के निवासी एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, “किसी तरह मैं बच गया. हमारे परिवार के पांच लोग बिछुड़ गए थे. तीन मिल गए हैं, दो को अब भी ढूंढ रहे हैं.”

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola