New Governor of Odisha: हरि बाबू कंभमपति बने ओडिशा के नए राज्यपाल, रघुवर दास ने दिया इस्तीफा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Dec 2024 8:53 AM

विज्ञापन

New Governor of Odisha: हरि बाबू कंभमपति

New Governor of Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति ने उनकी जगह डॉ हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है.

विज्ञापन

New Governor of Odisha: मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है. ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है. इससे पहले हरि बाबू कंभमपति मिजोरम के राज्यपाल थे. राष्ट्रपति ने पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है.

मणिपुर, केरल, बिहार को मिले नए राज्यपाल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यानी मंगलवार को नये राज्यपालों की नियुक्ति की है. पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया है. पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है. बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक राज्यपालों की नियुक्तियां उस तारीख से प्रभावी होंगी जिस दिन वे अपने-अपने कार्यालयों का कार्यभार संभालेंगे.

इन राज्यों को मिले नये राज्यपाल

  • मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया.
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.
  • केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • पूर्व सेना प्रमुख विजय कुमार सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
  • पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola