Handwritten Budget: मिलिए छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से, पेश किया अपने हाथ से लिखा 100 पेज का बजट

Updated:
विज्ञापन
OP Choudhary Handwritten Budget

OP Choudhary Handwritten Budget

Handwritten Budget: छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. राज्य का बजट बेहद खास है. खास इस मायने में क्योंकि यह कंप्यूटराइज्ड बजट नहीं है, बल्कि हाथों से लिखी गई थी.

विज्ञापन

Handwritten Budget: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में इतिहास रच डाला. उन्होंने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया. उन्होंने जो बजट पेश किया, वो बेहद खास है. जिसकी चर्चा तेजी से हो रही है. चर्चा इसलिए क्योंकि उन्होंने कंप्यूटराइज्ड बजट पेश नहीं किया है, बल्कि खुद की हैंडराइटिंग में लिखा बजट पेश किया. उन्होंने जो बजट पेश किया, वो 100 पेज का था.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में पहली बार हुआ है, जब कंप्यूटर से टाइप किया हुआ बजट पेश नहीं किया गया. वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से 100 पेज का बजट लिख डाला. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इसे परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल बताया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : छत्रपति शिवाजी के साम्राज्य में क्या ‘गोवा’ भी था शामिल! अब क्यों उठा विवाद

वित्त मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया, प्रतिक्रिया की बाढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट की तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा, “छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक पहल, आज विधानसभा में राज्य का पहला हस्तलिखित बजट पेश किया. 100 पृष्ठों का यह बजट परंपरा और मौलिकता की नई मिसाल है.

कलेक्टर से मंत्री बने हैं ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहले रायपुर के कलेक्टर थे. केवल 22 साल की उम्र में वो आईएएस अधिकारी बन गए थे. ओपी चौधरी ने पहली ही कोशिश में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली थी और रायपुर के कलेक्टर बने थे.

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल 1 रुपए सस्ता, DA में 3% की वृद्धि, छत्तीसगढ़ सरकार ने खोला खजाना

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola