Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले 'हाय महंगाई' पर जोर, कांग्रेस का बंद कितना सफल
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Sep 2022 12:31 PM
Gujarat Election 2022: गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के 27 साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गये हैं. जनता त्रस्त है. भाजपा सरकार ने राहत देने के बजाय दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी है.
Gujarat Election 2022 : गुजरात में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव हो चुकी है. पार्टी ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शनिवार को यानी आज सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सांकेतिक ‘बंद’ का आह्वान किया. इस बंद की तस्वीरें सामने आयी है जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं.
यदि आपको याद हो तो गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने 26 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बंद की घोषणा की थी. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने शुक्रवार को जारी बयान में व्यापारियों, दुकानदारों, कपड़ा बाजार कर्मियों, संघों और छोटे विक्रेताओं से बंद में शामिल होने की अपील की थी.
ભાજપના 27 વર્ષના શાસનમાં ગુજરાતની જનતા મોંઘવારી, બેરોજગારી, મંદી, ભ્રષ્ટાચાર જેવી અનેક સમસ્યાઓથી પરેશાન થઇ ગઈ છે. તેના વિરોધમાં આજે કોંગ્રેસે કર્યું ગુજરાત બંધ#મોંઘવારી_સામે_ગુજરાત_બંધ@jagdishthakormp pic.twitter.com/wwqG3wnpEY
— Gujarat Congress (@INCGujarat) September 10, 2022
सोशल मीडिया पर बंद का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते दिख रहे हैं. पुलिस ने एहतियातन कांग्रेस और दलित नेता दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को हिरासत में ले लिया है. और भी अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता ‘हाय महंगाई’ के नारे लगाते दिख रहे हैं.
Also Read: Gujarat Election 2022: महेसाणा विधानसभा सीट से किसे मैदान में उतारेगी भाजपा ? जानें क्यों है यह खास सीट
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के 27 साल के शासन में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गये हैं. जनता त्रस्त है. भाजपा सरकार ने राहत देने के बजाय दूध, दही और पनीर जैसे खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगा दी है.
મોંઘવારી, બેરોજગારી અને ડ્રગ્સના દૂષણના વિરોધમાં કોંગ્રેસે આજે ગુજરાત બંધનું એલાન કર્યું છે. પ્રદેશ કોંગ્રેસ પ્રમુખ જગદીશ ઠાકોરે શનિવારે સવારે 08:00 વાગ્યાથી 12:00 વાગ્યા સુધી સાંકેતિક બંધ પાળવા જણાવેલું.
#Congress #GujaratBandh #NSUI #NagjiDesai #JigneshMevani #JagdishThakor pic.twitter.com/KSeu06634E— Gujarat Samachar (@gujratsamachar) September 10, 2022
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था कि बंद के दौरान कोई संपत्ति क्षतिग्रस्त नहीं होनी चाहिए और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं सुचारू बनी रहें. कुछ ऐसा ही चार घंटे के बंद के दौरान गुजरात में देखने को मिला. कार्यकर्ता शांति के साथ लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील करते नजर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










