BJP को दें एक करोड़ वोट, हम 50 रुपए में मुहैया कराएंगे शराब, आंध्र प्रदेश की जनता से प्रदेश अध्यक्ष का वादा

आप बीजेपी को एक करोड़ वोट दें, हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे. यहीं नहीं अगर हमारे पास और राजस्व बचा तो हम सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे.
आप बीजेपी को एक करोड़ वोट दें, हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे. यहीं नहीं अगर हमारे पास और राजस्व बचा तो हम सिर्फ 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे. यह बात आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने बीते दिन विजयवाड़ा में कही है. दरअसल, मंगलवार को उन्होंने लोगों से वोट मांगने के क्रम में यह अजीब वादा कर दिया.
Cast one crore votes to Bharatiya Janata Party…we will provide liquor for just Rs 70. If we have more revenue left, then, will provide liquor for just Rs 50: Andhra Pradesh BJP president Somu Veerraju in Vijayawada yesterday pic.twitter.com/U9F1V8vly7
— ANI (@ANI) December 29, 2021
बता दें, मंगलवार को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सभा में वीरराजू ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि, राज्य में शराब का गौरखधंधा चल रहा है. महंगे दानों पर नकली शराब बेची जा रही है.
उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की फैक्ट्रियां हैं, इसके बाद भी लोगों को घटिया शराब मिल रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 1 करोड़ से ज्यादा लोग शरब पीते हैं ऐसे में अगर राज्य के एक करोड़ लोग बीजेपी को वोट देते हैं तो भीजेपी प्रदेश में 75 रुपये में शराब मुहैया कराएगी. उन्होंने ये भी कहा कि, राजस्व अच्छा रहा तो महज 50 रुपये में अच्छी शराब मिलेगी.
गौरतलब है कि कि बिहार में एक जहां बीजेपी के गठबंधन की नीतीश कुमार सरकार ने प्रदेश में शराब बंदी कर रखी है. ऐसे में आंध्र प्रदेश में बीजेपी की ओर से शराब को लेकर ऐसे बयान से राजनीति गर्मा सकती है. जाहिर है वोट के लिए आंध्र प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सोमू वीरराजू का बयान लोगों से ज्यादा राजनीतिक दलों के लिए महौल गरमा सकता है.
Posted by: Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




