Gandhi Jayanti 2020 : किन कारों की सवारी करते थे गांधी जी, क्या उन्हें कार का शौक था?

Gandhi Jayanti 2020, Mahatma Gandhi Cars: देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की 151वीं जयंती मनायी जा रही है. देश की आजादी में महात्मा गांधी के अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. बापू ने भारत की आजादी के लिए देशभर में कई आंदोलन किये, जिसके लिए वो अलग-अलग जगहों पर जाते थे. इसके लिए बापू अपने करीबियों और मित्रों की गाड़ियों की सवारी करते थे. गांधी जयंती के मौके पर हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सवारी कर बापू ने उनका मान बढ़ाया था, आइए जानें-

Ford Model A (फोर्ड मॉडल ए)
1927 मॉडल की फोर्ड कन्वर्टिबल कार से गांधी जी की यादें जुड़ी हुई है. यह वही कार है, जिससे महात्मा गांधी 1940 में रामगढ़ अधिवेशन में भाग लेने रांची से गए थे. यह कार आज भी अच्छी स्थिति में है. फोर सीटर इस कन्वर्टिबल कार में चार सिलिंडर इंजन हैं. फोर्ड की इस कार को 1927 में रांची के राय साहब लक्ष्मी नारायण ने इंपोर्ट कराया था.

Packard One-Twenty (पैकार्ड 120)
Packard One-Twenty नाम की इस कार को साल 1940 में खरीदा गया था. महात्मा गांधी इस पैकार्ड 120 नाम की कार का इस्तेमाल करते हुए सबसे ज्यादा नजर आते थे. इस कार के मालिक गांधी जी के मित्र घनश्यामदास बिड़ला थे. दिल्ली के नंबरप्लेट वाली यह कार बापू ने 1940 के दौरान इस्तेमाल की थी.

Ford Model T (फोर्ड मॉडल टी)
Mahatma Gandhi ने फोर्ड मॉडल टी कार की सवारी साल 1927 में उत्तर प्रदेश में बरेली सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद की थी. हालांकि यह पता नहीं चला कि इस कार का मालिक कौन था. उसके बाद से अब तक इस विंटेज कार को कई बार खरीदा गया है. यह कार विटेंज कार रैली में आज भी नजर आती है.

Studebaker President (स्टडबेकर प्रेसिडेंट)
स्टडबेकर ने फर्स्ट जनरेशन कार को 1926 से 1933 के दौरान बनाया था. इस कार को 90 के दशक की सबसे पुरानी कारों में से एक माना जाता है. Mahatma Gandhi ने स्टडबेकर प्रेसिडेंट की सवारी अपने कर्नाटक दौरे में की थी. बताया जाता है कि यह दौरा अपने समय का सबसे मशहूर दौरा रहा है, लेकिन इस कार का मालिक कौन था इसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए