ePaper

Fu Zhenghua: चीन के पूर्व न्याय मंत्री को सुनाई गयी मौत की सजा, जानिए क्या था आरोप?

Updated at : 23 Sep 2022 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
Fu Zhenghua: चीन के पूर्व न्याय मंत्री को सुनाई गयी मौत की सजा, जानिए क्या था आरोप?

जानकारी हो कि वर्ष 2012 में सत्ता में आने के बाद से शी जिनपिंग द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पूरे चीन में शुरू किया गया. इससे कई लोगों के भीतर डर पैदा कर दिया है. बता दें कि रिपोर्ट्स की मानें तो इस अभियान के तहत दर्जनों शीर्ष सैन्य अधिकारियों सहित दस लाख से अधिक अधिकारियों को सजा दी जा चुकी है.

विज्ञापन

Fu Zhenghua: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया हुआ है. इसी भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत चीन के पूर्व न्याय मंत्री को दो साल की कैद के साथ मौत की सजा सुनाई है. बता दें कि पूर्व न्याय मंत्री फू झेंगहुआ पर उत्तर-पूर्व चीन के जिलिन प्रांत में इंटरमीडिएट पीपुल्स कोर्ट ऑफ चांगचुन द्वारा 17.3 मिलियन अमरीकी डालर के भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप है.

पूर्व अधिकारी वांग लाइक को भी सुनाई गयी सजा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सजा सुनाये जाने के महज कुछ घंटों बाद ही उसी अदालत में जिआंगसू के पूर्व अधिकारी वांग लाइक को भी इसी तरह के आरोप में दो साल की सजा के साथ मौत की सजा सुनाई गयी है. सूत्रों की मानें तो उनपर रिश्वतखोरी, आपराधिक गिरोहों से साठगांठ और फर्जी पहचान पत्र का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिआंगसु प्रांतीय समिति कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के पूर्व सदस्य और सीपीसी जिआंगसु प्रांतीय समिति की राजनीति और कानून समिति के पूर्व सचिव हैं.

दस लाख से अधिक अधिकारियों को दी जा चुकी है सजा

जानकारी हो कि वर्ष 2012 में सत्ता में आने के बाद से शी जिनपिंग द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी अभियान पूरे चीन में शुरू किया गया. इससे कई लोगों के भीतर डर पैदा कर दिया है. बता दें कि रिपोर्ट्स की मानें तो इस अभियान के तहत दर्जनों शीर्ष सैन्य अधिकारियों सहित दस लाख से अधिक अधिकारियों को सजा दी जा चुकी है. साथ ही बता दें कि 67 वर्षीय फू को कभी सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) में एक उभरते हुए सितारे के रूप में माना जाता था, क्योंकि उन्होंने पूर्व सुरक्षा ज़ार झोउ योंगकांग की जांच का नेतृत्व किया था.

Also Read: Central Mexico: मेक्सिको के बार में अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत, घटना का Video सोशल मीडिया पर Viral

इसी साल के अंत में खत्म हो रहा है कार्यकाल

बता दें कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का कार्यकाल इस साल के अंत में पूरा होने वाला है. उनके 10 साल के कार्यकाल पूरे होने के बाद सीपीसी की पांच साल में एक बार होने वाली कांग्रेस द्वारा उन्हें रिकॉर्ड तीसरे कार्यकाल के लिए व्यापक रूप से समर्थन मिलने की उम्मीद है. अगर उन्हें इस बार फिर से समर्थन दिया जाता है तो वह सीपीसी के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद दो कार्यकाल से अधिक सत्ता में बने रहने वाले पहले सीपीसी नेता होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola