Free Bus Ride : सिर्फ इन महिलाओं को मिलेगी मुफ्त बस यात्रा की सुविधा
Free Bus Ride for delhi
Free Bus Ride : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जल्द ही महिलाओं को अच्छी खबर दे सकतीं हैं. वह दिल्ली में महिलाओं को जल्द मुफ्त बस यात्रा कार्ड देने वाली हैं. सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे. जानें उन दस्तावेज के बारे में यहां.
Free Bus Ride : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि दिल्ली की बीजेपी सरकार महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा के लिए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ प्रदान करेगी. इस कार्ड के जरिए 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. यह सुविधा केवल दिल्ली के निवासियों को मिलेगी. सरकार का उद्देश्य महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय को परिवहन के क्षेत्र में सशक्त बनाना और उनकी आवाजाही को सुविधाजनक बनाना है.
आवेदन करते समय दिल्ली का वैध निवास प्रमाण पत्र देना जरूरी
डीटीसी द्वारा शुरू की जा रही योजना के तहत दिल्ली की महिला और ट्रांसजेंडर निवासियों को एक व्यक्तिगत ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ प्रदान किया जाएगा. इस कार्ड के लिए आवेदन करते समय दिल्ली का वैध निवास प्रमाण पत्र देना जरूरी होगा. कार्ड में धारक का नाम और फोटो नजर आएगा. सहेली स्मार्ट कार्ड को रिचार्ज करके मेट्रो जैसी अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में भी उपयोग किया जा सकेगा, लेकिन उन सेवाओं के लिए किराये का भुगतान करना होगा. योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है.
सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या लगेंगे, जानें
दिल्ली की महिलाओं को सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे.
- दिल्ली का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र (दिल्ली का वैध निवासी होने का प्रमाण)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
केवाईसी के लिए अन्य वैध दस्तावेज (जैसे वोटर आईडी, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)
कब से शुरू होगी फ्री बस सेवा
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से मीडिया में खबर है कि सहेली स्मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत 15 अगस्त तक करने का लक्ष्य है. निविदा प्रक्रिया और बैंकों के चयन के बाद डीटीसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. कार्ड जारी होने के बाद इसे डीटीसी के ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम के माध्यम से एक्टिव किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










