कर्नाटकः 11 जून से फ्री बस, अगस्त महीने से मिलेगी मुफ्त बिजली, 'कंडक्टर' बनकर सिद्धारमैया बांटेंगे टिकट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 11 जून को शक्ति योजना की शुरुआत करेंगे. इसके तहत बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. बता दें, गृह ज्योति योजना से प्रति वर्ष करीब 13000 करोड़ रुपये का खजाने पर बोझ बढ़ेगा. वहीं, गृह लक्ष्मी योजना के लिए 35000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.
अपने जिन 5 गारंटी योजना के दम पर कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज की है, अब समय है उन वादों को पूरा करने का. इसी कड़ी में कर्नाटक में नयी कांग्रेस सरकार ने अगस्त में अपने दो प्रमुख कार्यक्रमों की शुरुआत करने की बात कही है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा है की गृह ज्योति योजना के तहत सभी घरों में 200 यूनिट फ्री बिजली 1 अगस्त से शुरू की जाएगी. इसके साथ ही अगस्त महीने की 17 से 18 तारीख को गृह लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक घर में एक महिला के लिए 2000 रुपये की राशि दी जाएगी.
महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा
वही, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 11 जून को शक्ति योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के तहत राज्य की ओर से संचालित बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. बताया जा रहा है कि योजना की शुरुआत के दिन सीएम सिद्धारमैया एक बस में कंडक्टर की भूमिका निभाएंगे. सूत्रों के मुताबिक, 11 जून को मुख्यमंत्री बीएमटीसी बस में यात्रा करेंगे और राज्य की राजधानी में परियोजना की शुरुआत के अवसर पर महिला यात्रियों को मुफ्त टिकट बांटेंगे. वहीं, मंत्री और विधायक अपने-अपने जिलों और निर्वाचन क्षेत्र में एक साथ सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. बता दें, यह योजना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पांच गारंटी के वादों में से एक है.
सभी लाभार्थियों तक पहुंचे योजना का लाभ
5 गारंटी योजना को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया है. योजना को लेकर सीएम सिद्धारमैया ने विधायकों के साथ जिला प्रभारी मंत्रियों को भी यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शक्ति योजना जाति, धर्म और वर्ग से परे सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे. सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि शक्ति योजना से राज्य की उन महिलाओं को राहत मिलेगी, जो महंगाई से परेशान थीं.
Also Read: Rajasthan: ईडी की कार्रवाई पर भड़के CM अशोक गहतोल, कहा- जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा केन्द्र
कितना पड़ेगा खजाने पर बोझ
गौरतलब है कि गृह ज्योति योजना से प्रति वर्ष करीब 13000 करोड़ रुपये का खजाने पर बोझ बढ़ेगा. वहीं, गृह लक्ष्मी योजना के लिए सरकार को 35000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. इसको लेकर सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि राज्य सरकार सत्ता में आने के एक महीने के भीतर ही सभी गारंटी योजनाओं को लागू कर रही है. वो भी तब जब यह पता है कि इसके लिए काफी धन की जरूरत है.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










