Rajasthan: ईडी की कार्रवाई पर भड़के CM अशोक गहतोल, कहा- जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहा केन्द्र

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jun 2023 5:33 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में ईडी की छापेमारी को लेकर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि ईडी, आईटी या सीबीआई अगर निष्पक्ष होकर काम करें तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर एकतरफा कार्रवाई हो तो यह काफी चिंता की बात है.

विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) का छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केन्द्र पर भड़क गये. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. केन्द्र पर कटाक्ष करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रदेश में ईडी के छापे प्रत्याशित थे.बता दें, अशोक गहलोत राजस्थान के सीकर में महंगाई राहत शिविर के तहत एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करने के दौरान ये बातें कही. गौरतलब है कि ईडी ने 5 जून को रीट और सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा से जुड़े मामले में राजस्थान के 27 ठिकानों पर छापेमारी की थी.

दबाव में काम न करें एजेंसियां
सीकर में महंगाई राहत शिविर में बोलते हुए सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भी चुनाव होता है केन्द्र एजेंसियों को भेजती है. उन्होंने कहा कि देश में खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है. केन्द्रीय एजेंसियां सरकार के दबाव में काम कर रही है. उन्होंने एजेंसियों से अपील की है कि किसी तरह के दबाव में आकर काम ने करें.

गहलोत ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप
इससे पहले कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), आयकर विभाग या केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अगर निष्पक्ष होकर काम करें तो कोई समस्या नहीं है, लेकिन अगर एकतरफा कार्रवाई हो तो यह काफी चिंता की बात है. सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार चुनाव से पहले ईडी को भेजती है लेकिन हम डरते नहीं हैं. ईडी को अपना काम करने दीजिए, हमें कोई दिक्कत नहीं है. ईडी, आयकर विभाग, सीबीआई को अपना काम करना चाहिए, लेकिन कानून का शासन भी कायम रहना चाहिए.

Also Read: बालासोर ट्रेन हादसे से दशहत में बच्चे : ढहाया जा रहा स्कूल, जिसमें रखे थे यात्रियों के शव

साल के आखिर में होने हैं विधानसभा चुनाव
वहीं, कांग्रेस नेता सह राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई का विरोध किया है साथ ही कहा है कि कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से नहीं डरती है पार्टी इसका डटकर मुकाबला करेगी. गौरतलब है कि इस साल के अंत में प्रदेश में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. इसको लेकर राज्य के कई मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने रंधावा के साथ बैठक की. रंधावा ने इन बैठकों में पार्टी नेता और विधायकों का फीडबैक लिया. रंधावा ने कहा है कि चुनाव होने तक इस तरह की बैठकों का दौर जारी रहेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola