आंध्रप्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, थाम सकते हैं BJP का दामन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Mar 2023 9:03 PM
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो किरण कुमार रेड्डी बहुत जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि न तो किरण कुमार की तरफ से न ही बीजेपी की ओर से इसकी कोई औपचारिक घोषणा की गई है. सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक किरण कुमार फिलहाल बीजेपी के आलाकमान की हामी का इंतजार कर रहे हैं.
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि अभी तक किसी भी ओर से इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट और कयासों पर यकीन करें तो किरण कुमार बहुत जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से इस बात की चर्चा तेजी से हो रही थी कि किरण कुमार पार्टी से किनारा कर सकते हैं.
Former Andhra Pradesh CM Kiran Kumar Reddy resigns from the Indian National Congress party pic.twitter.com/0Sdlx0lUtH
— ANI (@ANI) March 12, 2023
बीजेपी में हो सकते हैं शामिल: मीडिया रिपोर्ट की मानें तो किरण कुमार रेड्डी बहुत जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. हालांकि न तो किरण कुमार की तरफ से न ही बीजेपी की ओर से इसकी कोई औपचारिक घोषणा की गई है. सूत्रों से जो खबर मिल रही है उसके मुताबिक किरण कुमार फिलहाल बीजेपी के आलाकमान की हामी का इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि अगले साल लोकसभा चुनाव हो रहा है ऐसे में किरण कुमार सरीखे बड़े नेता बीजेपी में शामिल होते हैं तो यह कांग्रेस के लिए झटके के समान होगा.
आंध्र प्रदेश के रह चुके हैं सीएम: गौरतलब है कि किरण कुमार का राजनीतिक करियर काफी लंबा है. वो आंध्र प्रदेश के सीएम भी रह चुके हैं. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बंटवारे के समय वो अविभाजित प्रदेश के सीएम रहे थे. 2010 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी. वहीं, केंद्र में यूपीए शासन काल में संयुक्त आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद पार्टी से नाराज होकर उन्होंने साल 2014 में इस्तीफा दे दिया था.
Also Read: PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर केंद्र सख्त, पंजाब सरकार से मांगी रिपोर्ट
छोड़ दिया था कांग्रेस का दामन: सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कांग्रेस से भी किनारा कर लिया था. इसी साल उन्होंने कांग्रेस से इतर एक नई पार्टी का गठन किया था. उन्होंने जय समैक्स आंध्र पार्टी के नाम से एक क्षेत्रीय दल बनाया था. पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा भी खोला, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद राजनीति में कुछ साल चुप्पी साधने के बाद उन्होंने घर वापसी करते हुए फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










