भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, मुंबई में डरा रहा मौत का आंकड़ा

Author Panchayatnama|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमण मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश भर मे कोरोना संक्रमण के अब तक के (Coronavirus New cases) सर्रवाधिक 9,996 नये मामले दर्ज किये गये हैं. पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक संक्रमण के कुल 2,86,579 मामले हो गए है तथा कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. (Coronavirus death in india) यह लगातार सातवां दिन है जब देश में 9,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में मृतक संख्या भी पहली बार 300 के पार पहुंची है. जबकि 1,41,028 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया.

विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश भर मे कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्रवाधिक 9,996 नये मामले दर्ज किये गये हैं. पिछले 24 घंटे में 357 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक आज सुबह आठ बजे तक संक्रमण के कुल 2,86,579 मामले हो गए है तथा कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. यह लगातार सातवां दिन है जब देश में 9,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. एक दिन में मृतक संख्या भी पहली बार 300 के पार पहुंची है. जबकि 1,41,028 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया.

जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित पांचवां देश है. उससे अधिक मामले अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन में हैं. संक्रमण के कारण बृहस्पतिवार सुबह तक 357 लोगों की मौत हुई है जिनमें 149 महाराष्ट्र में, 79 दिल्ली में, 34 गुजरात में, 20 उत्तर प्रदेश में, 19 तमिलनाडु में, 17 पश्चिम बंगाल में, आठ तेलंगाना में, सात-सात मध्य प्रदेश और हरियाणा में, चार राजस्थान में, तीन-तीन मरीजों की मौत जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक में, दो-दो की केरल और उत्तराखंड में, एक-एक मरीज मरीज की मौत आंध्र प्रदेश, बिहार तथा हिमाचल प्रदेश में हुई. देश में अब तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हुई है जिनमें सर्वाधिक 3,438 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 1,347 लोगों की मौत गुजरात में, 984 लोगों की मौत दिल्ली में, 427 लोगों की मौत मध्य प्रदेश में, 432 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में, 326 की मौत तमिलनाडु में, 321 की मौत उत्तर प्रदेश में, 259 की मौत राजस्थान में और 156 लोगों की मौत तेलंगाना में हुई.

Also Read: Coronavirus LIVE: देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 9996 नए कोरोना मरीज, 15 जून से देशभर में फिर पूर्ण लॉकडाउन की फैली अफवाह

मंत्रालय के डेटा के मुताबिक आंध्र प्रदेश में 78 संक्रमितों की मौत हुई, कर्नाटक में 69 की, पंजाब में 55 की, जम्मू-कश्मीर में 51 की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई. हरियाणा में 52 लोगों की मौत, बिहार में 33 की, केरल में 18 की, उत्तराखंड में 15 की, नौ लोगों की मौत ओडिशा में तथा आठ मरीजों की मौत झारखंड में हुई. कोरोना वायरस के कारण छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में छह-छह लोगों की मौत हुई, चंडीगढ़ में पांच लोगों की, असम में चार लोगों की, मेघालय, त्रिपुरा तथा लद्दाख में एक-एक व्यक्ति की मौत कोविड-19 के कारण हुई. मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया कि संक्रमण के कारण मौत के 70 फीसदी से अधिक मामलों में मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह अपडेट किए गए डेटा के मुताबिक संक्रमण के सर्वाधिक 94,041 मामले महाराष्ट्र में है. तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 36,841 मामले, दिल्ली में 32,810 मामले, गुजरात में 21,521 मामले, उत्तर प्रदेश में 11,610 मामले, राजस्थान में 11,600 मामले और मध्य प्रदेश में 10,049 मामले हैं. पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 9,328, कर्नाटक में 6,041, बिहार में 5,710, हरियाणा में 5,579, आंध्र प्रदेश में 5,269, जम्मू-कश्मीर में 4,509, तेलंगाना में 4,111 और ओडिशा में 3,250 है.

असम में कोविड-19 के 3,092, पंजाब में 2,805, केरल में 2,161 तथा उत्तराखंड में 1,562 मामले हैं. झारखंड में संक्रमण के 1,489, छत्तीसगढ़ में 1,262, त्रिपुरा में 895, हिमाचल प्रदेश में 451, गोवा में 387 तथा चंडीगढ़ में 327 मामले हैं. मणिपुर में 311 , नगालैंड में 128, पुडुचेरी में 127, लद्दाख में 115 , मिजोरम में 93, अरूणाचल प्रदेश में 57, मेघालय में 44 और अंडमान-निकोबार में संक्रमण के 34 मामले हैं. दादरा नागर हवेली में संक्रमण के 26, सिक्किम में 13 और दमन-दीव में दो मामले हैं.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola