Kisan Andolan LIVE Update : क्या खत्म हो जाएगा किसान आंदोलन ? गाजीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात, राकेश टिकैत अड़े
New Delhi: Bharatiya Kisan Union Spokesperson Rakesh Tikait addresses farmers during their ongoing protest against the new farm laws, at Ghazipur border in New Delhi, Thursday, Jan 28, 2021. (PTI Photo/Kamal Singh) (PTI01_28_2021_000184A)
delhi Violence LIVE Updates, delhi violence live news, Farmers Tractor Rally Violence, delhi police taking strict 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड में फैली हिंसा के बाद किसान आंदोलन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है. हिंसा के बाद कई किसान संगठनों ने जहां आंदोलन से अपना हाथ खींच लिया है, वहीं दिल्ली पुलिस इस मामले में अब एक्शन में आ गयी है. पुलिस ने दिल्ली हिंसा मामले में अब तक 33 एफआईआर दर्ज किये हैं और राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव और मेधा पाटकर समेत 37 किसान नेताओं के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ…
किसान नेता ने कहा, दिल्ली पुलिस के नोटिसों से डरेंगे नहीं
ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद पुलिस की कार्रवाई पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, हम दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गए नोटिसों से डरेंगे नहीं. सरकार 26 जनवरी की हिंसा के लिए हमें दोषी ठहराकर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन को खत्म करने का प्रयास कर रही है, यह स्वीकार्य नहीं है. असली दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय, पुलिस शांति से विरोध कर रहे किसानों को गिरफ्तार कर रही है.
भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने MSP पर कानून बनाने की मांग की
आंदोलन से नाम वापस लेने वाले भारतीय किसान यूनियन (एकता) ने केंद्रीय कृषि मंत्री को सौंपे गए अपने ज्ञापन में MSP पर एक कानून बनाने की मांग की और सरकार से अनुरोध किया कि वह किसानों के साथ बातचीत कर एक प्रस्ताव निकाले. उन्होंने यह भी मांग की कि यूपी में किसानों को कम दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाए.
प्रियंका गांधी का ट्वीट – ‘गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा’
बॉर्डर से किसानों को हटाये जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्यवाही की जाए, लेकिन जो किसान शांति से महीनों से संघर्ष कर रहे हैं, उनके साथ देश की जनता की पूरी शक्ति खड़ी है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, कल आधी रात में लाठी से किसान आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की. आज गाजीपुर, सिंघू बॉर्डर पर किसानों को धमकाया जा रहा है. यह लोकतंत्र के हर नियम के विपरीत है. कांग्रेस किसानों के साथ इस संघर्ष में खड़ी रहेगी. किसान देश का हित हैं. जो उन्हें तोड़ना चाहते हैं- वे देशद्रोही हैं.
टिकैत ने कहा, पुलिस चाहे गोली मार दे, बॉर्डर नहीं खाली करेंगे
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, चाहे पुलिस उन्हें गोली मार दे, लेकिन वो बॉर्डर खाली नहीं करेंगे. इधर प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों से बॉर्डर खाली करने का आग्रह
गाजीपुर में पुलिस और किसान आमने-सामने, राकेश टिकैत बोले, दम है तो खाली करा लो बॉर्डर
गाजीपुर में पुलिस और किसान आमने-सामने आ गये हैं. प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को बॉर्डर खाली करने के लिए नोटिस दिया है, तो किसान नेता राकेश टिकैत ने साफ कर दिया है कि वो बॉर्डर खाली नहीं करेंगे. उन्होंने प्रशासन को चुनौती दी है और कहा खाली करा लो बॉर्डर. टिकैत ने पुलिसवालों को गद्दार बताया और कहा, उनकी बात केवल सरकार से होगी.
राकेश टिकैत को मिला आरएलडी प्रमुख अजित सिंह का साथ
राकेश टिकैत से आरएलडी प्रमुख अजित सिंह ने कहा, चिंता मत कीजिए सब साथ हैं. उन्होंने कहा, किसानों के लिए जीवन और मरण की स्थिति बन गयी है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए