Video : 116 नारियल फोड़कर टीवीके प्रमुख विजय की जीत का जश्न, देखें खास सेलिब्रेशन का वीडियो

Published by :Amitabh Kumar
Published at :05 May 2026 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
TVK victory Celebrate

टीवीके प्रमुख विजय की जीत के बाद फैंस ने मनाया जश्न (Photo: PTI)

Video : तमिलनाडु में जीत के साथ ही विजय और टीवीके के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हो गई हैं. पार्टी के संस्थापक विजय अल्पसंख्यक समुदाय (ईसाई धर्म) से राज्य की बागडोर संभालने वाले पहले व्यक्ति होंगे. नीचे वीडियो में देखें जीत का जश्न फैंस ने कैसे मनाया.

विज्ञापन

Video : आंध्र प्रदेश के तिरुमला में टीवीके प्रमुख विजय की जीत पर फैंस ने जश्न मनाया. फैंस ने मंदिर परिसर के अंदर 116 नारियल फोड़कर खुशी जताई और पार्टी की जीत को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इसका वीडियो सामने आया है जिसे न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जमीन पर नारियल का ढेर पड़ा हुआ है. फैंस एक-एक करके नारियल को उठा रहे हैं और  जमीन पर पटककर तोड़ रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

तमिलनाडु में विजय की टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी

एक्टर से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने 4 मई को तमिलनाडु के चुनावी इतिहास में एक तरह का रिकॉर्ड बनाते हुए सत्तारूढ़ डीएमके और उसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को उनके कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में करारी शिकस्त दी. इसके बाद टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं, AIADMK तीसरे स्थान पर रही. 1967 में राज्य में पहली गैर-कांग्रेसी सरकार के सत्ता में आने के बाद से यह पहली बार है, जब दो द्रविड़ दलों के अलावा कोई अन्य पार्टी चुनाव में विजयी हुई.

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में विजय की टीवीके बनी सबसे बड़ी पार्टी, बधाई देने पहुंचे ज्योतिष राधन पंडित, चुनाव से पहले दी थी सलाह

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola