TVK की चली आंधी, तमिलनाडु में केवल एक वोट से हार गया ये दिग्गज
एक्टर विजय, मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन (गोल घेरे में)
तमिलनाडु में चुनाव मतगणना के बाद कई खबरें आ रहीं हैं. इस बीच एक ऐसी खबर आई जिसने सबको चौंका दिया. दरअसल, डीएमके के एक मंत्री महज एक वोट से चुनाव हार गए.
तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर तब देखने को मिला, जब डीएमके के वरिष्ठ नेता और सहकारिता मंत्री के.आर. पेरियाकरुप्पन तिरुप्पत्तूर सीट से सिर्फ एक वोट से हार गए. इतनी करीबी हार ने सबको हैरान कर दिया और यह चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के उम्मीदवार सीनिवास सेतुपति आर. ने 83,375 मत हासिल कर जीत दर्ज की, जबकि डीएमके के पेरियाकरुप्पन 83,374 मतों के साथ महज एक वोट से पीछे रह गए.
यह मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ. पहले पेरियाकरुप्पन 30 मतों से आगे थे, लेकिन आखिरी गणना में टीवीके उम्मीदवार बाजी मार ले गए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के के.सी. तिरुमरन 29,054 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.
सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी TVK
मंत्री की ये हार दिखाती है कि विजय की TVK ने कितना बड़ा असर डाला है. पहली बार चुनाव लड़कर ही पार्टी 108 सीटें जीत गई और तमिलनाडु की पुरानी दो-ध्रुवीय राजनीति को हिला दिया, साथ ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. तिरुप्पत्तूर का यह परिणाम भारत के चुनावी इतिहास के सबसे करीबी मुकाबलों में दर्ज हो गया है, जो यह दिखाता है कि लोकतंत्र में हर एक मत कितनी निर्णायक भूमिका निभाता है.
विजय की टीवीके ने शानदार प्रदर्शन किया
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय के नेतृत्व वाली टीवीके ने एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) को पछाड़ते हुए 108 सीट हासिल की. इस चुनाव में DMK मात्र 59 सीट में ही जीत हासिल कर सकी. यहां विधानसभा चुनाव के तहत 23 अप्रैल को मतदान हुए थे और मतगणना 4 मई को हुई. विपक्षी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIDMK) ने 47 सीट जीतीं, जबकि उसकी सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) को चार सीट और बीजेपी के अलावा अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) को क्रमशः एक-एक सीट मिली.
यह भी पढ़ें : सरकार कैसे बनेगी? तमिलनाडु में विजय की TVK के पास हैं ये ऑप्शन
DMK के सहयोगी दलों में से कांग्रेस ने पांच सीट जीतीं, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और वीसीके ने दो-दो सीट जीतीं. डीएमडीके को राज्य की कुल 234 विधानसभा सीट में से एक सीट मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










