Fact Check: सदन में पीएम मोदी अल्पमत में, गिर जाएगी NDA सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच
narendra modi
Fact Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए सरकार को लेकर सोशल मीडिया में एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि सदन में मोदी सरकार अल्पमत में आ गई है. तो आइये वायरल मैसेज की पड़ताल की जाए.
Fact Check: केंद्र सरकार और पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया में एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि सदन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पमत में आ गए हैं, जिससे केंद्र सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई है. मैजेस यूट्यूब वीडियो के जरिए फैलाया जा रहा है. 4PMNewsNetwork नाम के यूट्यूब चैनल में दावा किया जा रहा है कि एनडीए गठबंधन के दो नेता इंडिया गठबंधन के समर्थन में खड़े हो गए हैं, जिससे सरकार पर खतरा मंडराने लगा है.
वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा है दावा
4PMNewsNetwork यूट्यूब चैनल के थंबनेल में दावा किया गया है कि सदन में पीएम मोदी अल्पमत में आ गए हैं, केंद्र सरकार गिर सकती है. दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हो गए. जिससे सरकार गिरने की स्थिति में पहुंच गई है.
क्या है वायरल मैसेज का सच?
मोदी सरकार को लेकर किए जा रहे दावे को लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने जांच-पड़ताल की और पूर सच्चाई बताई. पीआईबी फैक्ट चेक के आधिकारिक एक्स अकाउंट में वायरल मैसेज को शेयर किया गया और बताया कि मोदी सरकार को लेकर जो दावे किए जा रहे हैं, वो पूरी तरह से फर्जी हैं. वायरल मैसेज में कोई भी सच्चाई नहीं है. पीआईबी ने पोस्ट कर बताया कि सदन में पीएम मोदी के अल्पमत में आने का दावा फर्जी है. पीआईबी ने ऐसे फर्जी मैसेज और दावे से सतर्क रहने की सलाह दी है. साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि ऐसे कोई भी संदिग्ध जानकारी अगर आपतक पहुंचती है, तो उसका स्नैपशॉट पीआईबी को भेजें, जिससे वायरल मैसेज की सच्चाई सबके सामने आ सके. पीआईबी की टीम ने मैसेज भेजने के लिए मोबाइल नंबर भी शेयर किया है.
वायनाड भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का पीएम मोदी ने किया दौरा, पीड़ितों से की मुलाकात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










