Fact Check: कोरोना संबंधित पोस्ट किया तो हो सकती है जेल की सजा? जानें क्या है वायरल मैसेज का सच
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 01 Jan 2023 8:33 PM
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई क्या है, इसकी पड़ताल पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने की है. पीआईबी की टीम ने वायरल मैसेज को शेयर किया और लिखा, यह दावा फर्जी है और सरकार की ओर से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है.
चीन सहित कई देशों में कोरोना ने फिर से तबाही मचाना शुरू कर दिया है. जिसके बाद भारत सहित कई देशों ने कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. कोरोना की चौथी लहर की आशंका को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाई लेवल बैठक की और लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने की सलाह दी. साथ ही लोगों को कोरोना से जुड़ी अफवाहों पर गौर नहीं करने की सलाह दी है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कोरोना संबंधित पोस्ट करने पर जेल की सजा तक हो सकती है. यही नहीं आईटी एक्ट के तहत ग्रुप एडमिन सहित सभी सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो सकती है.
क्या किया जा रहा है वायरल मैसेज में दावा
सोशल मीडिया में जो मैसेज वायरल हो रहा है, उसमें लिखा गया है कि ग्रुप के सभी सम्मानीय सदस्यों को सूचित किया जाता है कि अभी केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी पोस्ट को दण्डनीय अपराध घोषित कर दिया गया है. आगे लिखा गया है कि कोरोना पर सिर्फ सरकारी एजेंसी ही पोस्ट कर सकती है. गलत पोस्ट या मैसेज करने पर ग्रुप एडमिन सहित पूरे ग्रुप के सदस्यों पर आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी. आखिर में लिखा गया है, मैसेज पर ध्यान दें और सुरक्षित रहें. मैसेज केंद्रीय गृह मंत्रालय के हवाले से लिखा गया है.
क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई क्या है, इसकी पड़ताल पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने की है. पीआईबी की टीम ने वायरल मैसेज को शेयर किया और लिखा, यह दावा फर्जी है और सरकार की ओर से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है. पीआईबी ने लोगों को जागरूक करते हुए लिखा, वायरल मैसेज फर्जी है, लेकिन जैसी गंभीर बीमारी पर सही और विश्वसनीय जानकारी साझा करना अत्यंत आवश्यक है. पीआईबी ने आगे लिखा, जिम्मेदार नागरिक बनें और केवल सही जानकारी शेयर करें.
क्या केंद्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस से सम्बंधित पोस्ट करने को दण्डनीय अपराध घोषित कर दिया गया है❓#PIBFactcheck
✅ नहीं, लेकिन #COVID19 जैसी गंभीर बीमारी पर सही और विश्वसनीय जानकारी साझा करना अत्यंत आवश्यक है‼️
✅ ज़िम्मेदार नागरिक बनें और केवल सही जानकारी शेयर करें‼️ pic.twitter.com/kPPryTwBDv
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 27, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










