Explainer: भारत जोड़ने के लिए यात्रा पर निकले राहुल गांधी, कांग्रेस में हो रही टूट ?

**EDS: HANDOUT PHOTO MADE AVAILABLE FROM AICC ON TUESDAY, SEPT. 13, 2022** Thiruvananthapuram: Congress leader Rahul Gandhi walks with an elderly supporter during the party’s Bharat Jodo Yatra, in Thiruvananthapuram district, Tuesday, Sept. 13, 2022. (PTI Photo)(PTI09_13_2022_000207A)
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कमरुल इस्लाम चौधरी ने कहा, कांग्रेस में लोगों के लिए काम करना मुश्किल है. उन्होंने राहुल गांधी से कहा, मैं अनुरोध करता हूं कि पहले राज्य कांग्रेस को एकजुट करें, फिर भारत जोड़ें.
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. जिसमें वो 150 दिनों में 12 राज्यों का दौरा करते हुए 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे. राहुल गांधी की नजर भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोकसभा चुनाव 2024 पर है. एक ओर राहुल गांधी देश जोड़ने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं, तो दूसरी ओर उनकी पार्टी के अंदर ही खलबली मची हुई है.
असम के दिग्गज नेता ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, शीर्ष नेतृत्व पर बोला हमला
कांग्रेस की असम इकाई के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने रविवार 11 सितंबर को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व को दिशाहीन और भ्रमित करार देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया. चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा है, पिछले कुछ महीनों के दौरान असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के दिशाहीन और भ्रमित नेतृत्व के कारण राज्य में कांग्रेस की वर्तमान अस्थिरता से मेरे लिए पार्टी के सदस्य के रूप में बने रहने का कोई कारण नहीं रह गया है.
Assam | It's sad that no Congress leader from Delhi is coming to do ground study. It's difficult to work for people being in Congress. I request them to unite State Congress first, then do Bharat Jodo: Kamrul Islam Choudhury, former Cong Gen Secy, on his resignation from Cong pic.twitter.com/8ZNqPk0Kha
— ANI (@ANI) September 13, 2022
कांग्रेस में लोगों के लिए काम करना मुश्किल
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कमरुल इस्लाम चौधरी ने कहा, कांग्रेस में लोगों के लिए काम करना मुश्किल है. उन्होंने राहुल गांधी से कहा, मैं अनुरोध करता हूं कि पहले राज्य कांग्रेस को एकजुट करें, फिर भारत जोड़ें. उन्होंने आगे कहा, कांग्रेस जिस तरह से काम कर रही है, उसका बीजेपी या अन्य पार्टियों से मुकाबला करना मुश्किल है.
कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ा
हाल के दिनों में कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस छोड़कर तहलका मचा दिया. आजाद के इस्तीफा देने से पार्टी पूरी तरह से हिल चुकी है. आजाद ने भी इस्तीफा देने के साथ राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया. गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. आजाद के समर्थन में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. कांग्रेस को तब और झटका लगा जब जम्मू-कश्मीर के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










