रेलवे के पुराने इंजन से चली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन? जानें क्या है सच

Updated:
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के एक नेता ने ट्वीट किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरू ने 29 जून को वीडियो शेयर कर ट्वीट किया.

विज्ञापन

देशभर के कई रूटों पर इस समय सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही है. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हैरान हुए बिना नहीं रह सकते. वायरल वीडियो में एक इलेक्ट्रिक इंजन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को खींचता दिख रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद कई तरह की टिप्पणियां की जा रही हैं. जिसमें विपक्षी पार्टियां भी नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करने से नहीं चुक रही हैं. तो आइये इस वायरल वीडियो का सच जानें.

पिछले 9 सालों के झूठ को खींच कर ले जाता 70 सालों का इतिहास- कांग्रेस

इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के एक नेता ने ट्वीट किया और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस नेता कृष्णा अल्लावरू ने 29 जून को वीडियो शेयर कर ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए लिखा, पीछले 9 सालों के झूठ को खींच कर ले जाता 70 सालों का इतिहास.

क्या है सच

इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस को खींचने का वीडियो वायरल होने के बाद इसका सच भी सामने आये. इस वीडियो को शशांक जायसवाल नाम के एक शख्स ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर के करीब सकलडीहा स्टेशन पर बनाया था. 22 जून को शख्स ने इलेक्ट्रिक इंजन वंदे भारत रैक को खींचते हुए देखा और वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया. जिसके बाद वह तेजी से वायरल हुआ. वीडियो के साथ शशांक ने यह भी बताया था कि इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई से वंदे भारत के रैक को पटना जंक्शन के लिए भेजा गया था. वंदे भारत में क्रू मेंबर नहीं थे.

Also Read: झारखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, रांची से पटना के बीच ढोल-नगाड़े के साथ भव्य स्वागत

रेलवे ने भी बताया सच

वंदे भारत को लेकर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने कहा, यह नॉर्मल है. पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ ने बताया, वंदे भारत के कोच को पटना जंक्शन ले जाया जा रहा था. उस समय उसकी बिजली चालू नहीं थी. खाली डिब्बों को खींचकर ले जाया जा रहा था. रेलवे ने कहा, किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद सनसनी मच गयी.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola