Maharashtra Crisis: संकट में शिंदे-बीजेपी सरकार? संजय राउत के डेथ वारंट वाले बयान के क्या हैं मायने

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने पिछले दिनों दावा किया था कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है और यह अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी. राउत ने कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा.
महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर से भूचाल के संकेत मिल रहे हैं. एक ओर एनसीपी नेता अजित पवार के बीजेपी के साथ आने की खबर चर्चा में है. तो दूसरी ओर एकनाथ शिंद और देवेंद्र फडणवीस सरकार के गिरने की अटकलें सुर्खियों में है. दरअसल पिछले दिनों उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा था कि शिंदे सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है. 15 से 20 दिनों में सरकार गिर जाएगी. अब सवाल उठता है कि आखिर राउत के दावे के मायने क्या हैं.
संजय राउत ने महाराष्ट्र की सरकार को लेकर क्या दिया था बयान
दरअसल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने पिछले दिनों दावा किया था कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का डेथ वारंट जारी हो गया है और यह अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी. राउत ने कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा. राउत ने दावा किया, मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी. इस सरकार का ‘डेथ वारंट’ जारी हो गया है. अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा.
शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट में आना है फैसला
दरअसल शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों की सदस्यता पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला अभी आना बाकी है. पिछले दिनों इस मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. कोर्ट ने उद्धव ठाकरे गुट, एकनाथ शिंदे गुट और राज्यपाल दफ्तर की दलीलें सुन लीं हैं. मालूम हो उद्धव ठाकरे गुट ने शिंदे और उनके गुट के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अगर शिंदे के खिलाफ कोर्ट का फैसला आता है, तो महाराष्ट्र की सरकार खतरे में आ जाएगी.
क्या अजित पवार बचायेंगे महाराष्ट्र सरकार
कुछ दिनों से एनसीपी नेता अजित पवार के बीजेपी के साथ जाने की खबरें भी चर्चा में है. संभावना जतायी जा रही है कि अजित पवार बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की तैयारी में हैं .30 से 40 विधायकों के साथ वह एनसीपी के साथ बगावत कर सकते हैं. खबर तो ये भी है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वह महाराष्ट्र की सरकार को बचाने के लिए संकट मोचक की भूमिका निभायेंगे. हालांकि पिछले दिनों उन्होंने साफ कर दिया था कि वह आखिरी सांस तक एनसीपी में ही रहेंगे.
बीजेपी ने संजय राउत को फर्जी ज्योतिष बताया
सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे के नेतृत्व वाली) ने राउत को ‘फर्जी ज्योतिषी’ करार दिया और कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में ऐसे कई नेता हैं, जो इस तरह की भविष्यवाणियां करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










