ePaper

मोदी सरकार की दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए 77 मंत्रियों के बनाये गये आठ समूह, जानें कैसे होगा काम...

Updated at : 14 Nov 2021 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार की दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए 77 मंत्रियों के बनाये गये आठ समूह, जानें कैसे होगा काम...

नरेंद्र मोदी सरकार युवा पेशेवरों को शामिल करने, प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग के लिए टेक्नोलाॅजी का प्रयोग करने और सेवानिवृत्त अधिकारियों से सुझाव लेने की योजना बना रही है.

विज्ञापन

शासन में दक्षता और पारदर्शिता में सुधार लाने के प्रयासों के तहत केंद्र सरकार ने मंत्रिपरिषद के 77 सदस्यों को आठ अलग-अलग ग्रुपों में बांट दिया है ताकि टेक्नोलाॅजी आधारित संसाधन विकसित किए जा सकें और उनकी टीमों में भर्ती के लिए पेशेवरों का एक पूल तैयार किया जा सके. इंडिया टुडे ने यह जानकारी सरकार के सूत्रों के हवाले से प्रकाशित की है.

सूत्रों ने हवाले से यह जानकारी मिली है कि नरेंद्र मोदी सरकार युवा पेशेवरों को शामिल करने, प्रोजेक्ट माॅनिटरिंग के लिए टेक्नोलाॅजी का प्रयोग करने और सेवानिवृत्त अधिकारियों से सुझाव लेने की योजना बना रही है.

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रियों को आठ समूहों में विभाजित करने की प्रक्रिया मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद शुरू हुई. इन चिंतन शिविरों की अवधि करीब पांच-पांच घंटे थी. जानकारी के अनुसार इस तरह की कुल पांच बैठकें हुईं. अंतिम बैठक में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने भी भाग लिया था.

Also Read: लगातार तीसरे साल देश का सबसे स्वच्छ राज्य बना छत्तीसगढ़, 20 को राष्ट्रपति देंगे पुरस्कार

सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में मुख्य रूप से मोदी सरकार की दक्षता और कार्य प्रणाली में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया. शासन में समग्र सुधार के लिए मंत्रियों को अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी गयी है और इसी उद्देश्य से समूहों का गठन किया गया है.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola