पश्चिम बंगाल में रेड करने पहुंची ईडी की टीम पर 200 लोगों ने किया हमला, वाहनों में की तोड़फोड़

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 05 Jan 2024 10:08 AM

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय की टीम जब टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के पास पहुंची तो उन पर हमला कर दिया गया. जानें कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में छापेमारी करने गई टीम के साथ और क्या हुआ.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यहां टीएमसी नेता शाहजहां शेख के ठिकाने पर रेड करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची थी. तभी 200 के करीब ग्रामीणों ने ईडी की टीम पर हमला कर दिया. इस संबंध में अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट इंडिया टुडे ने खबर प्रकाशित की है. खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम पर हमला किया गया है. यह घटना उत्तर 24 परगना जिले में हुई, जहां कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में ईडी की टीम छापेमारी करने गई थी.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम जब टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास के पास पहुंची तो उन पर हमला कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों और केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को घेर लिया और उनपर हमला कर दिया. भीड़ ने सरकारी अधिकारियों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की. घटना में किसी के घायल होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. गौर हो कि कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी महीनों से जारी है और इसी सिलसिले में आज टीम उत्तर 24 परगना पहुंची थी.

Also Read: पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को प्रवर्तन निदेशालय ने 11वीं बार भेजा नोटिस, 28 जून को पेश होने को कहा

इससे पहले, जांच एजेंसी ने घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योति प्रियो मलिक को गिरफ्तार किया था.

बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार की प्रतिक्रिया आई सामने

ईडी पर कथित हमले पर पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है कि इन सभी के खिलाफ शिकायत और भ्रष्टाचार के आरोप हैं. यह स्वाभाविक है कि ईडी कार्रवाई करेगी. यह बिल्कुल स्पष्ट है. पश्चिम बंगाल के संदेशखली में ईडी पर हमला यह दिखाता है कि रोहिंग्या राज्य में कानून-व्यवस्था के साथ क्या कर रहे हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी है कि राशन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बनगांव में पूर्व बनगांव नगर पालिका अध्यक्ष शंकर आध्या के आवास पर छापेमारी की है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola