ePaper

पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को प्रवर्तन निदेशालय ने 11वीं बार भेजा नोटिस, 28 जून को पेश होने को कहा

Updated at : 23 Jun 2023 6:15 PM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को प्रवर्तन निदेशालय ने 11वीं बार भेजा नोटिस, 28 जून को पेश होने को कहा

पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को एक बार फिर ईडी ने नोटिस भेजा है. उन्हें 28 जून को दिल्ली के ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. अगर इस बार वह ईडी की जांच में सहयोग नहीं करेंगे, तो सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी शिकायत करेगी.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक को 11वीं बार समन जारी करके कोयला चोरी मामले की जांच के सिलसिले में 28 जून को नयी दिल्ली में अपने अधिकारियों के सामने पेश होने को कहा है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि आसनसोल उत्तर से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक को केंद्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया है.

ईडी ने कानून मंत्री को 28 जून को नयी दिल्ली बुलाया

मलय घटक 19 जून को नयी दिल्ली स्थित कार्यालय में ईडी अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे. अधिकारी ने बताया कि कानून मंत्री को 28 जून को नयी दिल्ली में हमारे अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. उन्हें 19 जून को पेश होना था, लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घोटाले में पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक की क्या भूमिका थी. हमारे पास इसमें उसकी संलिप्तता के सबूत हैं.

अब तक दो बार ईडी के सामने पेश हुए हैं मलय घटक

इस सिलसिले में पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल के मंत्री अब तक दो बार ईडी अधिकारियों के सामने पेश हो चुके हैं. पिछले साल सितंबर में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कोलकाता और आसनसोल में घटक के आवासों पर तलाशी अभियान चलाया था. बता दें कि मलय घटक को पहले भी नोटिस जारी हो चुके हैं. लेकिन, वह हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर ईडी के सामने पेश होने से बच रहे हैं.

मलय घटक को पूछकर जारी हो नोटिस : सुप्रीम कोर्ट

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा है कि अगर इस बार मलय घटक जांच में शामिल नहीं होते हैं, तो वह सुप्रीम कोर्ट में उनकी शिकायत करेगी. वह शीर्ष अदालत को बतायेगी कि मलय घटक कोर्ट के आदेश की अवमानना कर रहे हैं. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से कहा था कि मलय घटक को तभी पूछताछ के लिए बुलाया जाये, जब वह समय दे सकें. कम से कम 15 दिन पहले उन्हें सूचना दी जानी चाहिए और उनकी सहमति से ही पूछताछ की तारीख तय होनी चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट में ईडी पर लगाये थे परेशान करने के आरोप

दरअसल, मलय घटक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके कहा था कि ईडी उन्हें परेशान करती है. जब-तब पूछताछ के लिए बुला लेती है. वह पश्चिम बंगाल के मंत्री हैं और ईडी की वजह से उनका काम प्रभावित होता है. उनके लिए संभव नहीं है कि जब भी ईडी उन्हें बुलाये, वह पूछताछ के लिए पहुंच जायें. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने ईडी को यह निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ही मलय घटक को 21 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने पंचायत चुनाव में व्यस्त होने का हवाला देते हुए नोटिस की अनदेखी की.

Also Read: कोयला तस्करी मामले में सीएम ममता बनर्जी की बहू रुजिरा और बंगाल के विधि मंत्री मलय घटक को ईडी का नोटिस

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola