Assembly poll in Rajasthan : राजस्थान में अब 23 नहीं 25 नवंबर को मतदान, ये है मतगणना की तारीख

चुनाव की तारीख में परिवर्तन की घोषणा आज चुनाव आयोग द्वारा गई है. चुनाव आयोग के अनुसार अब चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी.
Assembly poll in Rajasthan : राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में चुनाव आयोग ने बदलाव कर दिया है, अब मतदान 25 नवंबर को होगा. पहले मतदान की तारीख 23 नवंबर निर्धारित की गई थी. चुनाव की तारीख में परिवर्तन की घोषणा आज चुनाव आयोग द्वारा गई है. चुनाव आयोग के अनुसार अब चुनाव के लिए 30 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी. नामांकन की अंतिम तारीख छह नवंबर है, वहीं सात नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और नौ नवंबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे. मतदान की तारीख 25 नवंबर निर्धारित की गई है और परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.
ECI changes the date of Assembly poll in Rajasthan to 25th November from 23rd November; Counting of votes on 3rd December pic.twitter.com/lG1eYPJ4Hg
— ANI (@ANI) October 11, 2023
Also Read: UP News:अखिलेश यादव गेट फांदकर JPNIC में घुसे, जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर किया माल्यार्पण, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग ने नौ अक्टूबर को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था. आज चुनाव आयोग ने राजस्थान चुनाव की तारीखों में संशोधन कर दिया है. चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि इस बार पांच राज्यों में जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं उसमें 60 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे. चुनाव आयोग की ओर से यह जानकारी भी दी गई कि वोटर लिस्ट में अगर कुछ बदलाव करवाना है तो 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक करा सकते हैं. पांच राज्यों में 16.14 करोड़ मतदाता हैं और 679 विधानसभा क्षेत्र हैं.
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के तारीख की घोषणा होते ही राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं. मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच होना है. राजस्थान में कांग्रेस अभी सत्ता में है और वह किसी भी कीमत पर इस राज्य को अपने कब्जे से बाहर जाने नहीं देना चाहती है. इसी क्रम में प्रदेश की स्थिति की जानकारी देने और भावी रणनीति बनाने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलाोत सोनिया गांधी से दिल्ली में मिले हैं. वहीं भाजपा के बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं. वसुंधरा राजे को लेकर भी पार्टी किसी तरह की गलती नहीं करना चाहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










