Earthquake : दिल्ली–एनसीआर में भूकंप मचाएगी तबाही? देर रात डोली रोहतक की धरती

Published by :Amitabh Kumar
Published at :17 Jul 2025 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
earthquake jolts haryana rohtak

सांकेतिक तस्वीर

Earthquake : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. 11 जुलाई को झज्जर में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जो दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस हुआ. इससे पहले 10 जुलाई को उसी क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ था. बीती रात भी भूकंप ने लोगों को डराया.

विज्ञापन

Earthquake : हरियाणा के रोहतक में बुधवार देर रात 12:46 बजे 3.3 तीव्रता के भूकंप लोगों ने महसूस किए. इसका केंद्र रोहतक से 17 किलोमीटर पूर्व, 10 किलोमीटर गहराई में था. खेरी सांपला और खरखौदा जैसे आसपास के कस्बों में 2-5 सेकंड तक झटके महसूस किए गए जिससे लोग सहम गए. कंपन से लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए. भूकंप के कारण किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. देर रात का यह झटका लोगों के लिए चिंताजनक रहा और लोग ठीक से सो नहीं सके.

बार–बार भूकंप आने से डरे हुए हैं लोग

हरियाणा में हाल के दिनों में भूकंप के हल्के झटके लगातार महसूस लोगों को हो रहा है. 11 जुलाई को झज्जर जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप आया, जो दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया. इससे पहले 10 जुलाई को इसी क्षेत्र में 4.4 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. झज्जर और दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने बताया कि बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से उन्हें खतरा महसूस होने लगा है, जो क्षेत्र की भूकंपीय संवेदनशीलता दर्शाता है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, 10 जुलाई से अब तक रोहतक के 40 किलोमीटर दायरे में रिक्टर स्केल पर 2.5 से अधिक तीव्रता के चार भूकंप रिकॉर्ड किए गए. 10 जुलाई को झज्जर में दो मिनट के अंतराल में दो भूकंप आए. पहला सुबह 9:04 बजे जबकि दूसरा 9:06 बजे लोगों ने महसूस किए. अगले दिन, 11 जुलाई को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया.

17 फरवरी को आए दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके

इस साल 17 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, सुबह 5:36 बजे 4.0 तीव्रता का यह भूकंप धरती की 5 किलोमीटर गहराई में आया था. भूकंप का केंद्र नई दिल्ली से 9 किलोमीटर पूर्व, धौला कुआं के पास स्थित था. झटके इतने तेज थे कि लोग नींद से जागकर घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए. एनसीएस के अनुसार, दिल्ली भूकंपीय जोन-IV में आता है. यह इसे मध्यम से तीव्र भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र बनाता है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola