आला हजरत सोसाइटी ने शुरू किया हरियाली अभियान, देशभर में चलेगी मुहिम

Published by :Pritish Sahay
Published at :17 Apr 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
AHT Welfare Society

आला हजरत सोसाइटी का हरियाली अभियान

AHT Welfare Society: आला हजरत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी ने 2026 से 2027 तक देशभर में बड़ा वृक्षारोपण अभियान चलाने की घोषणा की है. संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता बढ़ाना है. फरमान हसन खान के नेतृत्व में यह मुहिम शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा कार्यों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ेगी.

विज्ञापन

AHT Welfare Society: लखनऊ: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आला हज़रत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी ने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने का ऐलान किया है. संगठन द्वारा यह हरियाली अभियान वर्ष 2026 के उर्स-ए-ताजुश्शरिया से लेकर 2027 के उर्स-ए-ताजुश्शरिया तक देशभर में व्यापक रूप से संचालित किया जाएगा, जिसके तहत बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे. संस्था द्वारा पूर्व में भी वृक्षारोपण के तहत हजारों पेड़ लगाए जा चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति इसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा, जिसमें विभिन्न राज्यों में समाजसेवियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. संस्था का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि लोगों के बीच जागरूकता फैलाना भी है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें.

संगठन के संस्थापक एवं भारत गौरव रत्न पुरस्कार विजेता फरमान हसन खान (फरमान मियां) वर्ष 2019 से लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. कोरोना काल के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने, जरूरतमंदों को भोजन वितरित करने जैसे कार्य किए. इसके अलावा, शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्था द्वारा यूपीएससी, नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, फ्री कंप्यूटर शिक्षा और अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं.

यह सभी गतिविधियां संस्था के अध्यक्ष काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रज़ा खान की सरपरस्ती में होती रही हैं, जिनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है. गौरतलब है कि आला हज़रत ताजुश्शरिया वेलफेयर सोसाइटी का पंजीकरण 10 जुलाई 2019 को हुआ था.

स्थापना के बाद से ही संस्था सामाजिक, शैक्षणिक और पर्यावरणीय क्षेत्रों में सक्रिय रहते हुए समाज के लिए बेहतर कार्य करने की दिशा में प्रयासरत है. इस हरियाली अभियान को संस्था की एक दूरगामी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को भी मजबूत करेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola