Delhi Weather Forecast: बारिश के कारण दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात, हर ओर ट्रैफिक जाम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Jul 2023 5:28 PM
Delhi Weather Forecast: दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. ट्रैफिक की गति धीमी होने से ट्रैफिक जाम जैसे हालात हो गए. सिकंदरा, विनोद नगर, आईटीओ समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जाम की स्थित उत्पन्न हो गई. पानी भरे सड़कों पर गाड़ियां सरकती रहीं.
Delhi Weather Forecast: मानसून की फुहार से देश की राजधानी दिल्ली भीग रही है. तेज बारिश ने भीषण गर्मी से राहत तो दी है, लेकिन कई इलाकों में भारी बरसात परेशानी का सबब बन गई है. बारिश से दिल्ली- समेत पूरे एनसीआर (NCR) में मौसम सुहावना हो गया है. वहीं, तेज बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति हो गई है. सड़कों पर पानी भर गया है. जिससे आम लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है. दिल्ली में कई इलाकों में घुटनों तक पानी जाम हो गया है.
भारी बारिश के बाद दिल्ली में जलजमाव.#Rain #Monsoon #Monsoon2023 #WeatherUpdate pic.twitter.com/CSFV3KYXnS
— Prabhat Khabar Digital (@PKDigital_News) July 8, 2023
सड़कों पर रेंगते नजर आये वाहन
दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. ट्रैफिक की गति धीमी होने से ट्रैफिक जाम जैसे हालात हो गए. सिकंदरा, विनोद नगर, आईटीओ समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जाम की स्थित उत्पन्न हो गई. पानी भरे सड़कों पर गाड़ियां सरकती रहीं. बारिश के बाद जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम से लोग दिनभर दो-चार होते रहे.
#WATCH राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव और लंबा ट्रेफिक जाम लगा जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वीडियो ITO से है। pic.twitter.com/bnVOB4cvL9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2023
दिल्ली में 3 मिलीमीटर बारिश- मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में आज यानी शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुई चौबीस घंटे की अवधि में कुल तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. शनिवार को दिल्ली में सुबह हुई बारिश से कारण कई यात्रियों को असुविधा हुई. उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.आईएमडी ने कहा है कि शनिवार को पूरे दिन दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
जारी रहेगी दिल्ली में बरसात- IMD
आईएमडी के वैज्ञानिक ‘एफ’ एवं प्रमुख चरण सिंह ने मौसम को लेकर कहा है कि अगले 2 से 3 दिनों तक दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश होगी. हमने जम्मू-कश्मीर के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा और हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है. हमने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के लिए भी अलर्ट जारी किया है. दिल्ली के लिए हमने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है.
अगले 2-3 दिनों तक उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश होगी। हमने जम्मू-कश्मीर के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा और हिमाचल और उत्तराखंड के लिए अत्याधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। हमने पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के लिए भी अलर्ट जारी किया है। दिल्ली… pic.twitter.com/KiSbNgos7R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










