Delhi Red Fort Blast: लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार फरीदाबाद से बरामद, खंदावली गांव के पास खड़ी मिली

जांच में जुटी पुलिस टीम, इनसाइट में लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार
Delhi Red Fort Blast: दिल्ली ब्लास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. जिस लाल रंग की इकोस्पोर्ट कार की तलाश की जा रही थी, उसे फरीदाबाद से बरामद किया गया है. कार खंदावली गांव के पास खड़ी थी.
Delhi Red Fort Blast: पुलिस प्रवक्ता ने बताया- “फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट DL 10 CK 0458 को बरामद कर लिया है, जिसके दिल्ली ब्लास्ट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है. कार खंदावली गांव के पास खड़ी मिली.
लाल रंग की कार को लेकर दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस को किया गया था अलर्ट
दिल्ली पुलिस ने लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार का पता लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के सभी थानों, चौकियों और सीमावर्ती नाकाओं को अलर्ट कर दिया था. जांच में यह खुलासा हुआ था कि विस्फोट के संदिग्धों के पास लाल रंग की एक अन्य कार भी थी.
खंदावली गांव पहुंची CFSL की टीम
सीएफएसएल टीम खंदावली गांव पहुंची, जहां फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट डीएल 10 सीके 0458 को जब्त किया है.
कार की तलाश के लिए पुलिस ने तैनात की थी पांच टीमें
वाहन का पता लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की कम से कम पांच टीमें तैनात की गई थी, जबकि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस को भी कड़ी सतर्कता बरतने और तलाशी में सहायता करने के लिए अलर्ट कर दिया गया था.
डॉ उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत है लाल रंग की कार
फरीदाबाद से बरामद लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ उमर उन नबी के नाम पर पंजीकृत है. सूत्र के अनुसार संदेह है कि उमर ने टोही गतिविधियों के लिए इस वाहन का इस्तेमाल किया होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










