Delhi Red Fort Blast: दिल्ली आतंकी हमले को लेकर बड़ी कार्रवाई, धमाके में शामिल चार डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Nov 2025 9:50 PM

विज्ञापन

Delhi Red Fort Blast

Delhi Red Fort Blast: आतंकी गतिविधियों में जुड़े होने के कारण नेशनल मेडिकल काउंसिल ने चार डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है. जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्टेट मेडिकल काउंसिल से मिली जानकारी के आधार पर नेशनल मेडिकल काउंसिल ने डॉक्टर मुजफ्फर अहमद, अदील अहमद राठर, मुजम्मिल शकील और शाहीन सईद की मेडिकल रजिस्ट्रेशन को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है.

विज्ञापन

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली विस्फोट मामले को लेकर राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद ने बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद ने भारतीय चिकित्सा रजिस्ट्री और राष्ट्रीय चिकित्सा रजिस्ट्री (IMR/NMR) से सभी चार डॉक्टरों डॉ. मुजफ्फर अहमद, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. परिषद ने बताया कि इसकी जानकारी सभी राज्य चिकित्सा परिषदों को दे दी जाएगी. जम्मू-कश्मीर पुलिस और राज्य चिकित्सा परिषद से मिली जानकारी के बाद नेशनल मेडिकल काउंसिल यह कार्रवाई की है.

10 नवंबर को किया था लाल किले के पास धमाका

दिल्ली के लाल किले के पास बीते सोमवार (10 नवंबर) को एक कार के अंदर धमाका किया गया था. इस हादसे में दर्जन भर से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. धमाका करने वाले की पहचान डॉक्टर उमर नबी के रूप में हुई थी. साथ ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां की जांच में धमाके के पीछे कई और डॉक्टरों की संलिप्तता भी उजागर हुई है. पुलिस ने कई चिकित्सकों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है.

सुरक्षा बलों ने डॉ. उमर नबी का पुलवामा स्थित मकान तोड़ा गया

दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट करने वाली कार के चालक डॉ. उमर नबी के जम्मू कश्मीर के पुलवामा स्थित मकान को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को की गई. लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. उमर विस्फोटकों से लदी हुई हुंडई की आई20 कार चला रहा था. जांच में सामने आया है कि डॉ उमर बीते दो साल में कथित तौर पर कट्टरपंथी बन गया था.

एनआई ने मास्टरमाइंड के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

इससे इतर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान स्थित संचालकों से जुड़े एक अंतरराज्यीय हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी मामले के मास्टरमाइंड के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है. शुक्रवार को राजस्थान के जयपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में दायर अपने आरोपपत्र में जांच एजेंसी ने विशाल पचार का नाम लिया और उस पर यूए(पी) अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए. आरोपी कथित तौर पर राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे उत्तरी राज्यों में फैले हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के तहत प्रतिबंधित हथियारों, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की खरीद, परिवहन और वितरण में शामिल था. (इनपुट भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola