Delhi Rain : 23 और 24 मई को दिल्ली में होगी बारिश, बिजली कड़केगी, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
IMD Monsoon Alert

IMD Monsoon Alert

Delhi Rain : दिल्ली में बारिश ने जमकर तांडव मचाया. अभी बारिश का दौर खत्म नहीं होगा. गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना व्यक्त की है. 22 से 24 मई तक बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

विज्ञापन

Delhi Rain : दिल्ली में गुरुवार की सुबह गर्मी से राहत दिलाने वाली रही. राजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर 20.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो मौसम के सामान्य तापमान से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है. दिल्ली में बुधवार रात को आए तूफान, तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

22 से 24 मई के बीच होगी बारिश

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के अलावा शुक्रवार (23मई) और शनिवार (24 मई) को बिजली कड़कने के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी ने बताया कि 22 मई की सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत रही और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली में तेज आंधी और बारिश से जनतीवन प्रभावित

दिल्ली-एनसीआर में दिनभर गर्मी और उमस के बाद बुधवार देर शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. यहां तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए. इसके अलावा जलभराव हुआ और यातायात जाम हो गया. दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित हुआ, जबकि येलो लाइन पर मेट्रो यात्री घंटों फंसे नजर आए.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में बुधवार देर शाम तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली. शहर के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग ने हवा की गति 79 किमी प्रति घंटा दर्ज की, जबकि पालम में 74 किमी प्रति घंटा, प्रगति मैदान में 78 किमी प्रति घंटा और पीतमपुरा में 65 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. बुधवार शाम 5:30 बजे से 8:30 बजे के बीच तीन घंटों में सफदरजंग में 12.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola