Delhi Rain Alert: दिल्ली में आज फिर आफत की बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
rain alert

सांकेतिक तस्वीर

Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश का कहर जारी है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 19, 20, 21, 22 और 24 अगस्त तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में अत्यधिक बारिश हो सकती है. कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान आने की संभावना है. साथ ही कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Delhi Rain Alert: दिल्ली में बारिश का दौर जारी है. लगातार 2 दिनों से रुक-रुक कर दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 19 अगस्त को भी दिल्ली में बारिश होने के आसार हैं. इस दौरान राज्य के कई इलाकों में आंधी-तूफान आ सकता है. आईएमडी ने चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, 20 और 21 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा 22 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है. 22, 23 और 24 अगस्त को दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी है.

लगातार कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं कई इलाकों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है. कई जगहों की सड़कों पर कई-कई फुट तक पानी भर गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है. जगह-जगह जाम लग रहा है और लोग जलमग्न रास्तों से होकर गुजरने को मजबूर हैं. दफ्तर आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

यह भी पढ़े: Vice President Election 2025 : कौन हैं तिरुचि शिवा? विपक्ष बना सकता है उम्मीदवार

यह भी पढ़े: Heavy Rain Warnings: मानसून का तांडव जारी, अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

यह भी पढ़े: Blue Drum Murder Case: पति की हत्या के बाद नीले ड्रम में छुपाई लाश, शव गलाने के लिए डाला नमक, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola