Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट, 8 अक्टूबर के बाद अचानक गिरेगा तापमान
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 07 Oct 2025 7:58 AM
दिल्ली-एनसीआर का मौसम (Photo: PTI)
Delhi-NCR Weather : आईएमडी की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सभी जिलों के लिए मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. दिल्ली की सुबह बारिश के साथ शुरू हुई. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ क्षेत्र में बारिश का लोगों ने आनंद लिया. अब लोगों को ठंड सताने वाली है.
Delhi-NCR Weather : 7 अक्टूबर यानी मंगलवार तड़के दिल्ली और आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश होती रही. मौसम विभाग ने लगातार बारिश के कारण राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की वेबसाइट पर नाउकास्ट के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है. उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद शहरों में भी ऑरेंज अलर्ट है, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में येलो अलर्ट लागू की गई.
दिल्ली में बारिश जारी
सोमवार से शुरू हुई और मंगलवार तड़के तक जारी रही बारिश को मॉनसून के बाद के मौसम का पहला मजबूत पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है. यह दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और अन्य एनसीआर शहरों में लगातार बूंदाबांदी और रुक-रुककर बारिश ला रहा है.
दिल्ली का तापमान काफी गिर गया
लंबे समय तक बारिश होने के कारण दिल्ली का तापमान काफी गिर गया. सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय सामान्य से आठ डिग्री कम है. यह अक्टूबर में पिछले साल 17 अक्टूबर को दर्ज 26.2 डिग्री सेल्सियस के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान है.
8 अक्टूबर के बाद तापमान में होगी और गिरावट
आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को बारिश जारी रहने की संभावना है, लेकिन इसकी तीव्रता में हल्की कमी आ सकती है. सोमवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है. आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है.
यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : बिहार–यूपी के अलावा कई राज्यों में होगी बारिश, आ गया IMD का बड़ा अपडेट
हिमालय में ताजा बर्फबारी
पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऊपरी हिमालय में ताजा बर्फबारी भी हुई. आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, बुधवार से ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के पहुंचने के कारण न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है. गुरुग्राम में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो रविवार की तुलना में लगभग 6 डिग्री कम है. यह इस मौसम में तापमान में सबसे तेज गिरावट में से एक है.
नोएडा में होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मंगलवार को यहां गरज-चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि और 40 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










