Delhi Thunderstorm Video : जैसे ही बिजली गिरी कांप गए लोग, डरावना वीडियो आया सामने

Updated:
विज्ञापन

Delhi Thunderstorm Video

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Delhi Thunderstorm Video : दिल्ली में तेज आंधी और बारिश का तांडव नजर आया. इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए. एक वीडियो बिजली गिरने का वायरल हो रहा है जो बहुत ही भयावह नजर आ रहा है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

Delhi Thunderstorm Video : दिल्ली-एनसीआर में दिनभर गर्मी और उमस के बाद बुधवार देर शाम 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं. इस दौरान तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. इससे कई इलाकों में पेड़ गिर गए, जलभराव हुआ और ट्रैफिक जाम हो गया. सोशल मीडिया पर बारिश के कई वीडियो वायरल हैं. इन वीडियो में एक बिजली गिरने का वीडियो भी है जो डरावना दिख रहा है. कृष्णा अग्रहरी नाम के एक्स यूजर ने लिखा– अभी-अभी मैंने अपने जीवन का सबसे भयानक तूफान देखा. बिजली मेरे बिल्कुल नजदीक गिरी. ऐसा पहले कभी नहीं देखा था. अभी भी कांप रहा हूं. देखें वीडियो.

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में रात आठ बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया. तेज आंधी और झमाझम बारिश के साथ कई इलाकों में ओले गिरे. तेज हवाओं से पेड़, बिजली के पोल और बोर्ड गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली बाधित हुई और इलाके अंधेरे में डूब गए.

दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों की चिलचिलाती गर्मी के बाद बुधवार शाम मौसम अचानक बदला. तेज हवाओं, भारी बारिश और ओलावृष्टि ने राहत तो दी, लेकिन पेड़ गिरने, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी परेशानियां भी खड़ी कर दीं. मौसम में बदलाव से लोगों को ठंडक मिली.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola