MCD Election Result 2022: एमसीडी में AAP की बड़ी जीत, बीजेपी को बेदखल कर किया कब्जा, कांग्रेस साफ

Updated:
विज्ञापन

Delhi MCD Election Result 2022: दिल्ली नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है. आप ने एमसीडी से भाजपा को बेदखल कर दिया. आप ने 250 में से 134 सीटों पर धमाकेदार जीत दर्ज की है. जबकि बीजेपी को 104 सीटें मिलीं. कांग्रेस को केवल 9 सीटें और अन्य के खाते में 3 सीटें हासिल हुईं. तीनों निकायों के परिसीमन के बाद पहली बार दिल्ली में 250 वार्ड के लिए चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे.

विज्ञापन

चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत पर कहा, मैं आपको बहुत बधाई देता हूं. चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है. आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है.

एमसीडी में हार के बाद बीजेपी ने बुलायी बैठक, करेंगे हार पर मंथन

एमसीडी चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज शाम दिल्ली के अपने प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भाजपा मुख्यालय में बुलाई है. सूत्रों के अनुसार पदाधिकारियों की बैठक के बाद विजयी पार्षदों की बैठक भी बुलाई गई है.

एमसीडी में आप की जीत पर टर्बनेटर हरभजन सिंह ने केजरीवाल सहित सभी को दी बधाई

दिल्ली एमसीडी चुनाव में आप की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और आप सांसद हरभजन सिंह ने कहा, यह बड़ी जीत है. इसे हासिल करना बड़ा काम था. उन्होंने आगे कहा, मैं केजरीवाल जी सहित सभी को बधाई देता हूं.

एमसीडी में जीत के बाद आप ने बीजेपी-कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- मायूस मत होना

एमसीडी में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, जितने उम्मीदवार जीते सबको बधाई. BJP और Congress वालों को भी बधाई. आप ने कहा, जो हारे, मायूस मत होना, दिल्ली की सफाई में आपका भी योगदान होगा. बस, राजनीति हो गई. अब सभी को मिलकर काम करना है. आप ने कहा, प्रधानमंत्री जी का आशीर्वाद और केंद्र का सहयोग भी चाहिए.

MCD में जीत के बाद आप ने कहा, अगर BJP काम नहीं करेगी, तो जनता अरविंद केजरीवाल को चुनेगी

एमएसीडी चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा, अगर BJP काम नहीं करेगी, तो जनता अरविंद केजरीवाल को चुनेगी. ये फैसला दिल्ली के लोगों ने लिया है, इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई. आप ने आगे कहा, AAP का Mayor बनेगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर Time Bound तरीके से MCD में काम होगा.

दिल्ली एमसीडी चुनाव जीतने के बाद आप मुख्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विजय भाषण

दिल्ली एमसीडी चुनाव जीतने के बाद आप मुख्यालय से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विजय भाषण दे रहे है. सुनिए उनका संबोधन,

विज्ञापन
विज्ञापन
Aditya Kumar

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola