Delhi MCD By Polls: 12 वार्ड के लिये 30 नवंबर को उपचुनाव, ड्रोन से होगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव, सांकेतिक तस्वीर

Delhi MCD By Polls: दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 12 वार्ड के लिए 30 नवंबर को उपचुनाव होना है. 26 महिलाओं सहित कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदार जीत के बाद बीजेपी के लिए उपचुनाव कड़ी परीक्षा साबित होगा. चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

Delhi MCD By Polls: MCD उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर एडिशनल DCP विनीत कुमार ने कहा, “राज्य चुनाव आयोग ने 30 तारीख को उपचुनाव की घोषणा की है. हम पूरी तरह तैयार हैं. इस चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगभग 250 कर्मचारी सुरक्षा की निगरानी करेंगे. हर जगह ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा. हमें स्ट्रॉन्ग रूम और EVM सुरक्षा के लिए पहले ही बाहरी बल मुहैया करा दिया गया है.

सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा मतदान

उपचुनाव के लिए सभी 12 वार्ड में 30 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा. मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. दिल्ली पुलिस ने आगामी एमसीडी उपचुनावों से पहले सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की है.

उपचुनाव में 51 उम्मीदवार आजमा रहे अपना भाग्य

एमसीडी के 12 वार्ड के लिये 30 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में 26 महिलाओं सहित कुल 51 उम्मीदवार मैदान में हैं. भाजपा ने सबसे अधिक आठ महिलाओं को मैदान में उतारा है, आप ने छह और कांग्रेस ने पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है.

इन 12 वार्ड के लिए हो रहे उपचुनाव

एमसीडी के जिन 12 वार्ड के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, उसमें मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश और विनोद नगर शामिल हैं.

दिल्ली विस चुनाव में जीत के बाद भाजपा की पहली चुनावी परीक्षा

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव दिल्ली विधानसभा चुनावों के जीत के बाद बीजेपी के लिए पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है. एमसीडी में उसका मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) से है, जो पुरानी ताकत वापस पाने की कोशिश कर रही है. वहीं, कांग्रेस भी दोनों के मतदाता आधार में सेंध लगाने की कोशिश कर रही है.

चुनाव प्रचार में पार्टियों ने दिखाया दम

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रमुख दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने रोड शो, नुक्कड़ सभाएं और घर-घर जाकर संपर्क किया. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग बी वार्ड में रोड शो के दौरान दावा किया कि सभी वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों को लोगों का जबरदस्त ‘आशीर्वाद’ मिल रहा है और यह तीन दिसंबर को आने वाले परिणामों में दिखाई देगा.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola