Delhi Govt : दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी! सीएम रेखा गुप्ता करेंगी बड़ी घोषणा
Rekha Gupta
Delhi Govt : दिल्ली की बीजेपी सरकार अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है, जिसे लेकर एक बड़ा कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्लीवालों के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकतीं हैं.
Delhi Govt : दिल्ली की बीजेपी सरकार इस महीने के अंत में अपने 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं. इस मौके पर सरकार की ओर से एक बड़ा कार्यक्रम करने का प्लान तैयार किया जा रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी मंत्रियों से अपने-अपने विभागों के काम और उपलब्धियों की सूची तैयार करने को कहा है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के 100 दिन पूरे होने पर रेखा गुप्ता दिल्ली के लोगों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकती हैं.
दिल्ली सरकार कर सकती है कुछ बड़ी योजना की घोषणा
सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर है कि 100 दिन पूरे होने पर दिल्ली सरकार कुछ बड़ी योजना की घोषणा कर सकती है. हालांकि योजना क्या होगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि यह घोषणा चुनावी वादों से जुड़ी हो सकती है. लोग मानकर चल रहे हैं कि सरकार की घोषणा पानी के बिल में राहत या मुफ्त गैस सिलेंडर जैसी किसी योजना का ऐलान हो सकता है. इस कार्यक्रम में दिल्ली के बड़े नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को बुलाया जा सकता है. साथ ही, बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली सरकार से 100 दिनों के कामकाज की रिपोर्ट भी मांगी है, ताकि मूल्यांकन किया जा सके.
दिल्ली सरकार ने अबतक कई फैसले लिये
दिल्ली सरकार ने 20 फरवरी को शपथ लिया था. इसके बाद काम शुरू किया था. पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली में लागू करने की मंजूरी दी गई जिससे दिल्ली के लोगों को राहत मिली. इसके साथ ही देवी बस सेवा, सड़कों की मरम्मत, जल बोर्ड के टैंकरों में जीपीएस लगाने और महिला समृद्धि योजना को भी मंजूरी सरकार की ओर से दी गई. दिल्ली सरकार ने 5100 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान समेत कई अहम फैसले लिए हैं, जो जनता से जुड़े मुद्दों पर फोकस हैं.
दिल्ली सरकार ने कार्ययोजना बनाई थी
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया. इसके बाद बीजेपी सरकार ने 100 दिन की कार्ययोजना बनाकर काम शुरू किया. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान कई रुकी हुई योजनाओं की समीक्षा की गई और इन्हें दोबारा शुरू किया गया. सरकार अपने 100 दिनों के कामकाज को जनता के सामने रखने के लिए 30-31 मई को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है. इसमें महत्वपूर्ण घोषणाएं भी हो सकती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










