Delhi Flood Video: यमुना का पानी खतरे के निशान के पार, घरों में घुसा पानी, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ जैसे हालात

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Sep 2025 3:39 PM

विज्ञापन

Delhi Flood Video: यमुना नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान के पार पहुंच चुका है. जिससे दिल्ली के यमुना पार इलाके के कुछ हिस्सों में पानी घरों में घुसने लगा. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है. नोएडा के याकूबपुर इलाके में यमुना नदी के आसपास के बाढ़ के मैदानों में स्थित घर जलमग्न हो गए हैं. लोग सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

विज्ञापन

Delhi Flood Video: सोमवार को रात भर हुई बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी और घरों में पानी भरा हुआ दिखाई दिया. मयूर विहार और यमुना पार क्षेत्र के आसपास के इलाकों में भी जलभराव देखा गया. दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया.

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने बाढ़ क्षेत्र का किया निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोहा पुल पर स्थिति का निरीक्षण किया, जहां सोमवार से लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, और यहां स्थानीय लोगों से बातचीत की.

बाढ़ के खतरे वाले इलाकों को कराया जा रहा खाली

मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 69,210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73,619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. अधिकारी नावों से घोषणाएं कर रहे हैं तथा नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध कर रहे हैं. एक अधिकारी ने बताया, ‘‘हम लगातार निवासियों से बाढ़ के खतरे वाले इलाकों को खाली करने का आग्रह कर रहे हैं. सभी जिलाधिकारियों को बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.’’

ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : लो प्रेशर एरिया की वजह से होगी भारी बारिश, आया IMD  का अलर्ट

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola